जशपुर जिले की विधायक श्रीमती गोमती साय द्वारा पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विधानसभा में महत्वपूर्ण आंकड़े प्रस्तुत किए हैं। प्रस्तुत जानकारी के अनुसार जशपुर जिले में वर्ष 2022-23 से लेकर 18 फरवरी 2026 तक दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए कुल 1,12,60,526 रुपये की राशि खर्च की गई है। इस पूरी अवधि के दौरान साल दर साल खर्च में बढ़ोत्तरी देखी गई है, जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 में सबसे अधिक 45.38 लाख रुपये से ज्यादा की राशि व्यय की गई, जबकि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 31.22 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में खुलेंगे ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर
इन उपकरणों की खरीदी के लिए शासन ने निराश्रित निधि, डीएमएफ फंड और कृत्रिम अंग वितरण मद का उपयोग किया है। खरीदी की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखने के लिए छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम 2002 का पालन किया गया है, जिसके तहत जेम पोर्टल और निविदा के माध्यम से एलिम्को कानपुर, कविरा सॉल्यूशन नागपुर और जशपुर की स्थानीय फर्मों से सामान मंगवाया गया है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्तमान में जशपुर जिले के भीतर कोई भी पात्र दिव्यांग व्यक्ति उपकरण पाने से शेष नहीं बचा है और सभी जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायता उपलब्ध करा दी गई है।
छत्तीसगढ़: 14 हजार से अधिक राशन दुकानों में ई-पॉस मशीनें सक्रिय, महिला समूह संभाल रहे 5,799 दुकानों की कमान

