अंबिकापुर, 18 नवंबर 2025
जिले में जारी ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कलेक्टर सरगुजा ने स्कूलों के समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार पूरे सरगुजा जिले की सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं अन्य सभी विद्यालयों में 31 जनवरी 2026 तक नई समय-सारणी लागू रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

दो पालियों में संचालित होने वाले विद्यालय

जिन स्कूलों में दो पालियों में पढ़ाई होती है, उनके लिए समय इस प्रकार निर्धारित किया गया है

पहली पाली

  • दिन – सोमवार से शुक्रवार
  • समय – प्रातः 8.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक
  • शनिवार को –
    प्रातः 8.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक

दूसरी पाली

  • दिन – सोमवार से शुक्रवार
  • समय – दोपहर 12.15 बजे से सायं 4.15 बजे तक
  • शनिवार को –
    दोपहर 12.15 बजे से सायं 4.15 बजे तक

एक पाली में संचालित होने वाले विद्यालय

सोमवार से शुक्रवार

  • प्रातः 10.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक

शनिवार

  • प्रातः 8.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक

ठंड से बचाव हेतु समय बदला गया

कलेक्टर ने आदेश में स्पष्ट किया है कि ठंड की तीव्रता को ध्यान में रखते हुए बच्चों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

नई समय-सारणी जारी होने के साथ ही अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों को स्कूल संचालन का अद्यतन समय पालन करने की अपील की गई है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version