रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के शिक्षकों को बड़ी सौगात देते हुए एक साथ 2798 शिक्षकों को प्राचार्य (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। यह आदेश राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नवा रायपुर से जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, 1320 व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) और प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) को पदोन्नत कर प्राचार्य बनाया गया है। इसके अतिरिक्त 1478 ई-संवर्ग के व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) एवं प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) को भी प्राचार्य के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
प्रदेश के सभी जिलों में पदोन्नति से शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस पदोन्नति आदेश से हजारों शिक्षकों को लाभ मिलेगा और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सकेगी।
शिक्षा विभाग के इस निर्णय को राज्य सरकार की शिक्षक हितैषी नीति के रूप में देखा जा रहा है, जिससे शिक्षकों में नया उत्साह और कार्य के प्रति समर्पण बढ़ेगा।
देखें PDF…
principal-pramotion-T-Cader_copy
Principal-Promotion-Order-E-cadre-30-04-2025_copy