त्याग, तपस्या और सेवा का जीवंत प्रतिमान: पूज्य गुरुपद संभव राम जी, के अवतरण दिवस पर विशेष भावांजलि
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित ‘अघोर पीठ’ वामदेव नगर, गम्हरिया में आज से एक अभूतपूर्व स्वास्थ्य सेवा अभियान की शुरुआत हो गई है।
परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति स्थल के 27वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम द्वारा आयोजित यह दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आज 15 मार्च और कल 16 मार्च को अपनी सेवाएं प्रदान करेगा। इस शिविर की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए एलोपैथिक, होम्योपैथी, फिजियोथेरेपी और एक्यूपंक्चर के सुविख्यात विशेषज्ञ एक ही छत के नीचे मरीजों का उपचार कर रहे हैं।
100 दिन, 100 स्थान: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की 100 दिनों की उलटी गिनती शुरू
<इस आयोजन में नेत्र, दंत, स्त्री, हड्डी और शिशु रोग के साथ-साथ हृदय रोग, चर्म रोग और नाक-कान-गला विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। बाबा भगवान राम ट्रस्ट एवं श्री सर्वेश्वरी समूह के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में न केवल निःशुल्क परामर्श दिया जा रहा है, बल्कि जरूरतमंद और असहाय मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की जा रही हैं।
अपराध का गढ़ बनते जांजगीर और रायपुर? गृह विभाग की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
उपचार के लिए समय को दो पालियों में विभाजित किया गया है, जिसके तहत सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और पुनः दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। क्षेत्र के निवासियों के लिए यह आरोग्य लाभ लेने का एक सुनहरा अवसर है, जिसके पंजीकरण हेतु आयोजकों ने 9425251701 और 7000989007 जैसे संपर्क नंबर भी जारी किए हैं

