भीषण हादसा: गोवा के नाइट क्लब में सिलिंडर विस्फोट में लगी आग — 23 कर्मचारियों की मौत
छत्तीसगढ़ में ठंड लगातार असर दिखा रही है। प्रदेश के उत्तर और मध्य क्षेत्रों में शीतलहर की संभावना जताई गई है। अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है, जबकि रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।
अंबिकापुर सबसे ठंडा शहर
कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से 2–5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहा। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है। पेंड्रा रोड का तापमान 8.4 डिग्री और जशपुर में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।माना एयरपोर्ट का तापमान भी 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री नीचे है। बिलासपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर सहित कई शहरों में भी ठंड का असर तेज रहा।
मौसम विभाग का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2–3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।
कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की बैठक संपन्न, संगठनात्मक रणनीति और आंदोलन की तैयारी पर हुआ मंथन
रायपुर में हल्के बादलों की संभावना
रायपुर में सात दिसंबर को आंशिक बादल छाए रहने के संकेत हैं। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम लगभग 13 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।प्रदेश में लगातार गिरते तापमान ने रात की ठिठुरन बढ़ा दी है और मौसम विभाग ने उत्तर एवं मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों के लिए शीतलहर की चेतावनी भी जारी की है।


