डी-लिस्टिंग पर आर-पार: दिल्ली में जुटा आदिवासियों का सैलाब, जशपुर में विरोधियों ने फूंका बिगुल
रायपुर
18 मई 2026 को 5 CG BN NCC रायपुर के 10-दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (ATC 125) में IDYM Foundation द्वारा ‘अंतरिक्ष ज्ञान अभियान’ के तहत एक विशेष और प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। इस शिविर में शामिल हुए विभिन्न स्कूलों के NCC कैडेट्स ने सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ अंतरिक्ष विज्ञान की जटिल बारीकियों को भी बेहद करीब से समझा।
इस विशेष सत्र के दौरान कैडेट्स को लाइव मॉडल्स के जरिए रॉकेट और सैटेलाइट के काम करने के सिद्धांतों की व्यावहारिक जानकारी दी गई, जिससे वे समझ सके कि उपग्रह हमारे दैनिक जीवन के लिए कितने आवश्यक हैं। इसके साथ ही कैडेट्स ने ब्रह्मांड के रहस्यों को तलाशने वाले टेलिस्कोप की कार्यप्रणाली को जाना और इसरो (ISRO) के गौरवशाली इतिहास सहित भारत के आगामी अंतरिक्ष मिशनों की गाथा सुनी। इस ज्ञानवर्धक सत्र ने कैडेट्स के भीतर देशभक्ति की भावना के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण को भी मजबूती दी।
शिविर में मौजूद लेफ्टिनेंट कर्नल टी. सरत ने इस अनूठी और ज्ञानवर्धक पहल की जमकर सराहना करते हुए IDYM Foundation के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। इस खास मौके पर लेफ्टिनेंट विक्रम राठौड़, लेफ्टिनेंट हीरा सिंह और CTO नीरज साहू भी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रदर्शित किए गए लाइव मॉडल्स और पूरे सत्र की सराहना की। विभिन्न स्कूलों से आए कैडेट्स के लिए सजीव मॉडल्स के माध्यम से स्पेस साइंस को इस तरह समझना एक बेहद रोमांचक, ज्ञानवर्धक और यादगार अनुभव साबित हुआ।


