रायपुर:
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 5 अधिकारियों के लिए नया पदस्थापना आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ संवर्ग को आवंटित वर्ष 2020 और 2024 बैच के ये परिवीक्षाधीन (Probationer) आईएएस अफसर लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी से फेज़-2 का प्रशिक्षण पूरा कर लौटे हैं, जिसके बाद उन्हें अनुविभागीय अधिकारी (SDM) के पद पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
-
फड़तरे अनिकेत अशोक (IAS 2020): सहायक कलेक्टर, जशपुर से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भानुप्रतापपुर, जिला- कांकेर।
-
अरविंद कुमार टी. (IAS 2024): सहायक कलेक्टर, बिलासपुर से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बलौदाबाजार, जिला- बलौदाबाजार-भाटापारा।
-
अक्ष्य दोशी (IAS 2024): सहायक कलेक्टर, रायगढ़ से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़, जिला- राजनांदगांव।
-
क्षितिज गुरभेले (IAS 2024): सहायक कलेक्टर, कोरबा से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा, जिला- रायगढ़।
-
विपिन दुबे (IAS 2024): सहायक कलेक्टर, बस्तर से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा, जिला- कोरबा।

