प्रदेश में जमीन की गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस आज सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने भूमि दरों को आम जनता पर बोझ बताते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और चेतावनी दी है कि दरें वापस लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता जिलों में एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे और विरोध स्वरूप पुतला दहन भी किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने सभी जिलाध्यक्षों को प्रदर्शन को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नए गाइडलाइन रेट्स ने मध्यमवर्गीय परिवारों, किसानों और छोटे स्तर पर जमीन खरीदने–बेचने वालों पर सीधा असर डाला है। बढ़ी हुई दरों के कारण रजिस्ट्री का खर्च बढ़ रहा है, जिससे आम आदमी की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस सभी जिलों में पत्रकार वार्ता आयोजित करेगी, जिसमें पार्टी के नेता जमीन की संशोधित दरों के खिलाफ अपने अगले कदम की जानकारी देंगे। पार्टी का कहना है कि सरकार को तुरंत इन दरों में की गई बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए, अन्यथा आंदोलन चरणबद्ध तरीके से और तेज किया जाएगा।
जमीन गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी जनविरोधी: कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भूमि की गाइडलाइन दरें बढ़ाकर सरकार आम लोगों और व्यापारियों को आर्थिक रूप से कमजोर कर रही है, जबकि राज्य की आर्थिक स्थिति पहले ही दबाव में है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि जनता से जुड़े इस मुद्दे पर वह पीछे नहीं हटेगी और मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।
छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में नए कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त, जारी हुई पूरी सूची

