गूगल पे का ‘पॉकेट मनी’ धमाका: अब बिना बैंक अकाउंट के भी बच्चे कर सकेंगे ऑनलाइन पेमेंट, माता-पिता के हाथ में होगा पूरा कंट्रोल

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के लिए यह अत्यंत गर्व एवं हर्ष का क्षण है कि चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी मार्गदर्शन में समूह को प्रतिष्ठित “ग्रेट प्लेस टू वर्क”  सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि समूह की उत्कृष्ट कार्य संस्कृति, पारदर्शी नीतियों तथा अपने कर्मचारियों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का एक सशक्त प्रमाण है।

सहकार से समृद्धि:   देशभर के PACS बनेंगे अब हाईटेक सेवा केंद्र , जिला स्तर पर लागू होंगे बड़े सुधार, विजन को मिलेगी नई गति

इस गौरवपूर्ण गौरव के अंतर्गत समूह की सभी सात प्रमुख इकाइयाँ—सुपीरियर ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, उदयपुर बेवरेज लिमिटेड, सुपीरियर पॉलिमर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, इंडो यूरोपियन बेवरेज लिमिटेड, सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड एवं चंद्रिका पावर प्राइवेट लिमिटेड—सफलतापूर्वक प्रमाणित हुई हैं।

ऑनलाइन ठगी पर अब होगी डबल स्ट्राइक: भारत की दो बड़ी खुफिया एजेंसियों ने मिलाया हाथ, सुरक्षित होंगे आपके डिजिटल लेनदेन

यह सर्टिफिकेशन प्रक्रिया कर्मचारियों के व्यापक फीडबैक, ऑनलाइन सर्वे और साक्षात्कारों के साथ-साथ समूह की कार्य संस्कृति तथा कर्मचारी लाभ से संबंधित डेटा के विस्तृत और सूक्ष्म मूल्यांकन के आधार पर संपन्न हुई। ग्रुप के सीएचआरओ एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रमुख, डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि सभी इकाइयों में ऑनलाइन माध्यम से कर्मचारियों का निष्पक्ष फीडबैक लिया गया था। उन्होंने कंपनी की नीतियों और कार्यप्रणाली के प्रति कर्मचारियों के उच्च स्तर के संतोष और भरोसे पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की।

मेंढक की ‘छठी इंद्री’ अब सेंसर में: भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया दिमाग की तरह सोचने वाला डिवाइस, बिजली की होगी भारी बचत
इस पूरी सर्टिफिकेशन प्रक्रिया का सफल नेतृत्व मनी गुप्ता एवं मनीष मिश्रा द्वारा किया गया, जिसमें सभी प्लांट निदेशकों, जनरल मैनेजर्स, विभागाध्यक्षों और प्लांट एचआर टीमों सहित समस्त कर्मचारियों एवं श्रमिकों का सराहनीय सहयोग रहा। इस ऐतिहासिक सफलता पर समूह के सीईओ आशीष शेट्टी ने सभी कर्मचारियों, प्रबंधन टीम एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास, आपसी समर्पण एवं एक सकारात्मक कार्य वातावरण का सुखद परिणाम है। सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों की रक्षा, अपनी उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को बनाए रखने और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूती से जारी रखने के लिए संकल्पित है।

अब सुरक्षित होगा बच्चों का इंस्टाग्राम: मेटा ने दुनियाभर में लागू की ‘डिजिटल दीवार’, हिंसा और अश्लील कंटेंट किशोरों की पहुंच से बाहर

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version