सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स के दूरदर्शी नेतृत्व में डॉ. सुनील कुमार मिश्रा (डायरेक्टर – ह्यूमन रिसोर्सेज, कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं लीगल) के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आर्मी बेस वर्कशॉप के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक बैठक की। बैठक का उद्देश्य ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विज़न के अनुरूप भारतीय सेना के साथ नए औद्योगिक एवं व्यावसायिक सहयोग के अवसरों की तलाश करना था।

बैठक के दौरान स्वदेशी विनिर्माण, अत्याधुनिक तकनीक, औद्योगिक नवाचार तथा रक्षा क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने भारत के रक्षा क्षेत्र को और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए उद्योग और सेना के बीच प्रभावी साझेदारी की आवश्यकता पर बल दिया।

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने भारतीय सेना के साथ सहयोग के इस अवसर को गौरव का विषय बताते हुए कहा कि समूह उच्च गुणवत्ता, नवाचार, विश्वसनीयता और उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से देश के रक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। कंपनी भविष्य में भारतीय सेना के साथ एक दीर्घकालिक, पारदर्शी और पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी स्थापित करने के लिए उत्सुक है।

“आत्मनिर्भर भारत” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज भारतीय सेना के साथ मिलकर एक सशक्त, सुरक्षित, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय सेना के ब्रिगेडियर और कर्नल ने सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के इस प्रयास की सराहना किया।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version