IRCTCकी नई हाईटेक वेबसाइट लाइव: बिना कैप्चा और फालतू विज्ञापनों के होगी सुपरफास्ट टिकट बुकिंग
रायगढ़
रायगढ़ जिले की सांस्कृतिक पहचान और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक ‘41वां चक्रधर समारोह-2026’ इस वर्ष 14 से 23 सितंबर 2026 तक स्थानीय रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। दस दिवसीय इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सांस्कृतिक आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित और यादगार बनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलाकार चयन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
कलेक्टर एवं चक्रधर समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में देश-विदेश के नामचीन कलाकारों के चयन, कार्यक्रमों की रूपरेखा और प्रशासनिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
आस्था : भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, जानिए पौराणिक मान्यताएं और दर्शन के जरूरी नियम
स्थानीय प्रतिभाओं और छत्तीसगढ़ी लोक कला को मिलेगी प्राथमिकता
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि चक्रधर समारोह केवल शास्त्रीय कला का मंच नहीं है, बल्कि यह रायगढ़ और छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक सशक्त माध्यम है।
लोकल टू ग्लोबल की तर्ज पर आयोजन: इस वर्ष के समारोह में स्थानीय कलाकारों, नवोदित प्रतिभाओं और छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक कला व संस्कृति को विशेष स्थान दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के दिग्गज कलाकारों के साथ-साथ प्रदेश के लोक कलाकारों को भी अपनी कला के प्रदर्शन के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। छत्तीसगढ़ी लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक विधाएं इस बार के आयोजन का मुख्य आकर्षण होंगी।
मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास, एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट
उपभोक्ता फोरम का ऐतिहासिक फैसला: E-20 पेट्रोल से कार खराब होने पर नई गाड़ी या ₹21.60 लाख देने का आदेश
समारोह के दौरान शास्त्रीय गायन, वादन, नृत्य और लोक कला की प्रस्तुतियों में संतुलन बनाए रखने के लिए विशेषज्ञों ने समय-सारिणी तथा प्रस्तुति की गुणवत्ता को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहे:श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं सुश्री उर्वशी देवी जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, सहायक कलेक्टर श्री गोकुल आर.के. और संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा बंसल प्रो. अम्बिका वर्मा, प्रदेश संयोजक (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) श्री अनुपम पाल, ख्यातिलब्ध कलाकार श्री भूपेन्द्र बरेठ तथा प्राचार्य श्री राजेश डेनियल
E20 पेट्रोल पर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, माइलेज को लेकर कही ये अहम बात
विभागों को चाक-चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश
प्रतिष्ठित रामलीला मैदान में दर्शकों और कलाकारों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत निम्नलिखित व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा गया है:
-
भव्य मंच निर्माण और आकर्षक विद्युत सज्जा।
-
सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शक दीर्घा।
-
अत्याधुनिक ध्वनि (Sound) एवं प्रकाश (Lighting) व्यवस्था।
-
सुरक्षा, सुगम यातायात प्रबंधन और पार्किंग की व्यवस्था।
-
पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य जनसुविधाओं की मुकम्मल तैयारी।
आयोजन समिति ने विश्वास व्यक्त किया है कि 41वां चक्रधर समारोह अपनी सांस्कृतिक गरिमा, उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और उच्चस्तरीय प्रस्तुतियों के कारण पहले से अधिक भव्य और ऐतिहासिक साबित होगा, जो देश भर में रायगढ़ के सांस्कृतिक गौरव को एक नया मुकाम देगा।



