रायगढ़ में सजेगी सुर-ताल की महफिल: 14 सितंबर से शुरू होगा 41वां चक्रधर समारोह, छत्तीसगढ़ी लोक कला को मिलेगा विशेष मंच

 रायपुर

छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट और समर्पित शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए राज्य सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), रायपुर के निर्देशानुसार ‘राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026’ के लिए ऑनलाइन माध्यम से शिक्षकों के प्रस्ताव आमंत्रित किए जा रहे हैं। जो भी पात्र शिक्षक इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए अपना नाम प्रस्तावित करना चाहते हैं, वे 30 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास, एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट

पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, इस वेबसाइट पर करें लॉगइन

पारदर्शिता और सुगमता को ध्यान में रखते हुए विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष आवेदन से लेकर चयन तक की समस्त प्रविष्टियां केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होगा।शिक्षक पुरस्कार से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता की शर्तें और आवेदन का प्रारूप प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट [https://shiksha.cg.nic.in/TeacherAward/](https://shiksha.cg.nic.in/TeacherAward/) पर जा सकते हैं।

IRCTCकी नई हाईटेक वेबसाइट लाइव:  बिना कैप्चा और फालतू विज्ञापनों के होगी सुपरफास्ट टिकट बुकिंग

विभाग ने सभी संकुल, विकासखंड और जिला स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र के योग्य एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को इस संबंध में जागरूक करें ताकि कोई भी योग्य शिक्षक इस सम्मान से वंचित न रहे। अंतिम तिथि (30 जुलाई 2026) के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों अथवा तकनीकी त्रुटि के कारण अधूरे रह गए प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version