माशिमं बड़ा फैसला: अब पुनर्मूल्यांकन–पुनर्गणना में 5% अंक बढ़ने पर जारी होगा नया रिज़ल्ट
आईसीसी ने अगले साल होने वाले T20 विश्व कप 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से मेजबानी करेंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी को होगी और कुल 20 टीमें खिताब की दौड़ में शामिल होंगी। भारत इस बार मौजूदा चैंपियन के रूप में मैदान में उतरेगा।
भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
चार ग्रुपों में बांटी गई टीमों में भारत और पाकिस्तान को ग्रुप A में जगह मिली है। इस ग्रुप में अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड्स भी शामिल हैं। भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
8 वेन्यू पर होंगे मुकाबले
टूर्नामेंट के मैच भारत के दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद, जबकि श्रीलंका के कोलंबो (आर प्रेमदासा, एसएससी) और कैंडी (पल्लेकेले) में खेले जाएंगे।
भारत का लीग चरण कार्यक्रम
- 7 फरवरी – भारत vs अमेरिका (मुंबई)
- 12 फरवरी – भारत vs नामीबिया (दिल्ली)
- 15 फरवरी – भारत vs पाकिस्तान (कोलंबो)
- 18 फरवरी – भारत vs नीदरलैंड्स (अहमदाबाद)
पहली बार इटली शामिल
इस बार 20 टीमों में इटली पहली बार टी20 विश्व कप में हिस्सा लेगी। सुपर-8 और सेमीफाइनल के बाद खिताबी मुकाबला अहमदाबाद या कोलंबो में खेला जाएगा। पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने पर मैच कोलंबो में आयोजित किया जाएगा।
रोहित शर्मा बने ब्रांड दूत
आईसीसी ने 2024 विश्व कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
NH-49 पर भीषण सड़क हादसा: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से भिड़ी, 5 की मौत, 3 गंभीर घायल
यहां देखें T20 World Cup 2026 का पूरा शेड्यूल
7 फरवरी (शनिवार)
-
पाकिस्तान vs नीदरलैंड्स – SSC, कोलंबो
-
वेस्ट इंडीज vs बांग्लादेश – कोलकाता
-
भारत vs USA – मुंबई
8 फरवरी (रविवार)
-
न्यूज़ीलैंड vs अफ़गानिस्तान – चेन्नई
-
इंग्लैंड vs नेपाल – मुंबई
-
श्रीलंका vs आयरलैंड – प्रेमदासा, कोलंबो
9 फरवरी (सोमवार)
-
बांग्लादेश vs इटली – कोलकाता
-
ज़िम्बाब्वे vs ओमान – SSC, कोलंबो
-
दक्षिण अफ्रीका vs कनाडा – अहमदाबाद
10 फरवरी (मंगलवार)
-
नीदरलैंड्स vs नामीबिया – दिल्ली
-
न्यूज़ीलैंड vs UAE – चेन्नई
-
पाकिस्तान vs USA – SSC, कोलंबो
11 फरवरी (बुधवार)
-
दक्षिण अफ्रीका vs अफ़गानिस्तान – अहमदाबाद
-
ऑस्ट्रेलिया vs आयरलैंड – प्रेमदासा, कोलंबो
-
इंग्लैंड vs वेस्ट इंडीज – मुंबई
12 फरवरी (गुरुवार)
-
श्रीलंका vs ओमान – कैंडी
-
नेपाल vs इटली – मुंबई
-
भारत vs नामीबिया – दिल्ली
13 फरवरी (शुक्रवार)
-
ऑस्ट्रेलिया vs ज़िम्बाब्वे – प्रेमदासा, कोलंबो
-
कनाडा vs UAE – दिल्ली
-
USA vs नीदरलैंड्स – चेन्नई
14 फरवरी (शनिवार)
-
आयरलैंड vs ओमान – SSC, कोलंबो
-
इंग्लैंड vs बांग्लादेश – कोलकाता
-
दक्षिण अफ्रीका vs इटली – अहमदाबाद
15 फरवरी (रविवार)
-
वेस्ट इंडीज vs नेपाल – मुंबई
-
USA vs नामीबिया – चेन्नई
-
भारत vs पाकिस्तान – प्रेमदासा, कोलंबो (हाई-वोल्टेज मुकाबला)
16 फरवरी (सोमवार)
-
अफ़गानिस्तान vs UAE – दिल्ली
-
इंग्लैंड vs इटली – कोलकाता
-
ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका – कैंडी
17 फरवरी (मंगलवार)
-
न्यूज़ीलैंड vs कनाडा – चेन्नई
-
आयरलैंड vs ज़िम्बाब्वे – कैंडी
-
बांग्लादेश vs नेपाल – मुंबई
18 फरवरी (बुधवार)
-
दक्षिण अफ्रीका vs UAE – दिल्ली
-
पाकिस्तान vs नामीबिया – SSC, कोलंबो
-
भारत vs नीदरलैंड्स – अहमदाबाद
19 फरवरी (गुरुवार)
-
वेस्ट इंडीज vs इटली – कोलकाता
-
श्रीलंका vs ज़िम्बाब्वे – प्रेमदासा, कोलंबो
-
अफ़गानिस्तान vs कनाडा – चेन्नई
20 फरवरी (शुक्रवार)
-
ऑस्ट्रेलिया vs ओमान – कैंडी
21 फरवरी से शुरू होगा सुपर-8 चरण
सुपर-8 शेड्यूल
21 फरवरी
-
Y2 vs Y3 – प्रेमदासा, कोलंबो
22 फरवरी
-
Y1 vs Y4 – कैंडी
-
X1 vs X4 – अहमदाबाद
23 फरवरी
-
X2 vs X3 – मुंबई
24 फरवरी
-
Y1 vs Y3 – कैंडी
25 फरवरी
-
Y2 vs Y4 – प्रेमदासा, कोलंबो
26 फरवरी
-
X3 vs X4 – अहमदाबाद
-
X1 vs X2 – चेन्नई
27 फरवरी
-
Y1 vs Y2 – प्रेमदासा, कोलंबो
28 फरवरी
-
Y3 vs Y4 – कैंडी
1 मार्च
-
X2 vs X4 – दिल्ली
-
X1 vs X3 – कोलकाता
सेमीफाइनल और फाइनल
4 मार्च – सेमीफाइनल 1
-
कोलकाता / कोलंबो (पाकिस्तान के क्वालिफाई करने पर कोलंबो में)
5 मार्च – सेमीफाइनल 2
-
मुंबई
8 मार्च – फाइनल
-
अहमदाबाद / कोलंबो (पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने पर कोलंबो में)
- मार्च 2026 से पहले खत्म हो सकता है नक्सलवाद? MMC ने सरेंडर के लिए मांगी मोहलत

