Welcome to the CG Now
Thursday, Feb 13, 2025
ELEPHANT ATTACK : : जंगल में हाथी का हमला, 50 वर्षीय ग्रामीण की मौत से गांव में दहशत
रायगढ़: जिले में एक बार फिर हाथियों का आतंक देखने को मिला है। ग्राम बरौद में हाथी के हमले से 50 वर्षीय ग्रामीण बंधन राठिया की दर्दनाक मौत हो गई। आज सुबह जंगल में उनका क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया।घटना का विवरणमिली जानकारी के अनुसार, बंधन राठिया कल सुबह जंगल की ओर गए थे, जहां हाथी ने उन पर हमला कर दिया। जब वे देर रात तक घर नहीं लौटे, तो ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की। आज सुबह बरौदा के जंगल में उनका शव मिला, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया।वन विभाग पर आक्रोशघटना के बाद वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में हाथियों का झुंड घूम रहा है। वन विभाग को हाथी की मौजूदगी की जानकारी थी, लेकिन वे उसकी सटीक लोकेशन का पता नहीं लगा सके। इस लापरवाही से नाराज ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश है।गांव में दहशत का माहौलइस घटना के बाद से ग्रामीणों में डर बना हुआ है। लोग जंगल की ओर जाने से कतरा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग से हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की जा रही है।
Advertisment
जरूर पढ़ें