छत्तीसगढ़ विधानसभा  : सदन में आज मंत्रियों की दोहरी परीक्षा, विपक्ष के सवालों के साथ अपनों के ‘ध्यानाकर्षण’ का भी देना होगा जवाब, सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायक मिलकर करेंगे सरकार की घेराबंदी, मंत्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें

रायपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता ने देशभर के शिक्षकों के बीच हड़कंप मचा दिया है, जिसके विरोध में अब छत्तीसगढ़ के शिक्षक भी बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की बैठक के बाद अब प्रदेश स्तर पर रणनीति बनाने के लिए आगामी 15 मार्च को राजधानी रायपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष  डॉ. चरणदास महंत आज शिक्षा नीति और किसानों के मुआवजे पर सरकार को घेरेंगे,

शंकर नगर स्थित छत्तीसगढ़ राजपत्रित कर्मचारी अधिकारी संघ के कार्यालय में रविवार दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाली इस बैठक में प्रदेश के 80 हजार और देश भर के 20 लाख से अधिक प्रभावित शिक्षकों के भविष्य को बचाने पर चर्चा होगी।

बेरोजगारों को सरकारी नौकरी नहीं, निजी क्षेत्र और ट्रेनिंग पर छत्तीसगढ़ सरकार का जोर; 15 लाख से अधिक युवा पंजीकृत

​टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केदार जैन, मनीष मिश्रा, रविन्द्र राठौर और जाकेश साहू ने संयुक्त रूप से अपील की है कि प्रदेश के समस्त शैक्षिक संगठनों के प्रांताध्यक्ष, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी और विशेष रूप से टीईटी पीड़ित शिक्षक इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

राज्य में D.L.Ed से तीन गुना ज्यादा B.Ed डिग्री धारी, 46 हजार युवाओं को नौकरी का इंतज़ार, जानें किस जिले का क्या है हाल

शिक्षक नेताओं का कहना है कि टीईटी की अनिवार्यता से हजारों शिक्षकों का करियर संकट में है, इसलिए एकजुट होकर आंदोलन की भावी रूपरेखा तय करना समय की मांग है। इस बैठक के माध्यम से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने और शिक्षक हितों की रक्षा के लिए साझा रणनीति पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

अब गांवों का भी बनेगा ‘रिपोर्ट कार्ड’: पंचायत विकास सूचकांक के जरिए तय होगी शासन की जवाबदेही

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version