CG NOW :लोकल से ग्लोबल तक का सफर: डिजिटल मीडिया में ऐतिहासिक छलांग: 1.9 करोड़ इंटरैक्शन के साथ भरोसे का नया मानक

जशपुर |
कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री यू. डी. मिंज ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में एक अद्भुत और अजीबो-गरीब उदाहरण सामने आया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोतबा में पिछले 6 महीनों से डॉक्टर की स्थायी पदस्थापना नहीं हो पाई है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

‘भारत टैक्सी’ एप बना यात्रियों और ड्राइवरों की पहली पसंद, लॉन्च होते ही 4 लाख यूजर्स

उन्होंने बताया कि जब जनता के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं—सुमित शर्मा, सुकृत सिंह, आकाश मित्तल, रवि शर्मा तथा पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव सहित अन्य—ने विरोध-आंदोलन किया, तब समाधान के नाम पर पूरे जनवरी माह के लिए अलग-अलग अस्पतालों से अलग-अलग डॉक्टरों की अस्थायी ड्यूटी PHC कोतबा में लगा दी गई।
इस व्यवस्था के चलते—डॉक्टर परेशान, मरीज परेशान, पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था अव्यवस्थित बनी हुई है।

झारखंड में ठंड और तेज, 2 से 3 डिग्री तक और गिरेगा पारा, 7 जनवरी तक शीतलहर का अलर्ट

श्री मिंज ने कटाक्ष करते हुए कहा, “वाह भई वाह! ऐसे अनोखे आदेश और प्रशासनिक क्षमता को खूब बधाई। यह भी शायद ‘Zero Tolerance’ का ही एक नया और अनोखा उदाहरण है।”
उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक केंद्र में स्थायी डॉक्टर तक उपलब्ध नहीं कराया जा सका, तो प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति का अंदाज़ा अपने-आप लग जाता है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version