CG NOW :लोकल से ग्लोबल तक का सफर: डिजिटल मीडिया में ऐतिहासिक छलांग: 1.9 करोड़ इंटरैक्शन के साथ भरोसे का नया मानक

झारखंड में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राज्य के कई जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है। मंगलवार को झारखंड के 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जिसके बाद मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और चतरा जिलों में 7 जनवरी तक शीतलहर का असर बना रह सकता है। इन इलाकों में सुबह और रात के समय ठंड का प्रकोप ज्यादा रहेगा, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

‘भारत टैक्सी’ एप बना यात्रियों और ड्राइवरों की पहली पसंद, लॉन्च होते ही 4 लाख यूजर्स

पिछले 24 घंटों में गुमला राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 2.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके बाद खूंटी में 3.7 डिग्री और लोहरदगा में 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजधानी रांची में भी ठंड का असर साफ नजर आया, जहां न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ओडिशा में बिना PUCC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि क्षोभमंडल के निचले स्तरों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की हवाओं के कारण तापमान में यह तेज गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन ठंड का असर बना रहेगा।

बिहार से छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों के लिए सीधी बस सेवा, अब ट्रेन पर निर्भरता होगी कम

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री, डाल्टेनगंज में 4.6 डिग्री, बोकारो थर्मल में 6.7 डिग्री, चाईबासा में 7.4 डिग्री, सराइकेला में 6.8 डिग्री और पाकुड़ में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ और झारखंड में हाथी-मानव संघर्ष: 25 साल में 2000 से ज्यादा मौतें, सैकड़ों घायल, ग्रामीणों की सुरक्षा संकट में

लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के चलते सुबह और शाम के समय ठंड अधिक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है। आने वाले दिनों में ठंड और गलन से झारखंड के लोग कांपते नजर आ सकते हैं।

कांटाटोली से बूटी मोड़ तक बनेगा नया कनेक्टिंग फ्लाइओवर, जाम से मिलेगी राहत

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version