भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। Tata.ev ने अपने दो पॉपुलर इलेक्ट्रिक मॉडल कर्व ईवी (Curvv EV) और टियागो ईवी (Tiago EV) को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में डिलीवर किया है। जी हां, अब देश के सबसे बड़े भवन ने भी ईवी तकनीक को अपना लिया है। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिलता है, बल्कि “मेक इन इंडिया” पहल को भी ताकत मिलती है। चलिए आसान भाषा में जानते हैं कि ये कारें क्या खासियत रखती हैं और यह डिलीवरी इतनी महत्वपूर्ण क्यों मानी जा रही है।

बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तान ने छोड़ा, अटारी बॉर्डर किया क्रॉस, लोग बोले- यह है भारत की ताकत

यह डिलीवरी क्यों है खास?

ये कारें राष्ट्रपति भवन में उपयोग के लिए दी गई हैं, जो देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है। Tata.ev ने बताया कि इन कारों में 50% से अधिक मेक-इन-इंडिया पार्ट एंड टेक का यूज किया गया है। इसलिए ये पब्लिक प्रोक्योरमेंट पॉलिसी (Public Procurement Policy) के तहत क्लास 1 सप्लायर (Class 1 Supplier) की कैटेगरी में आती हैं। ये डिलीवरी सरकार और ऑटो इंडस्ट्री के बीच बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।

टाटा कर्व ईवी डार्क एडिशन

इसकी कीमत 22.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसमें 55kWh का बैटरी पैक मिलता है। इसकी रेंज 502 किमी. (क्लेम्ड) की है। इसमें मिलने वाला मोटर 165 bhp की पावर और 215 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह एक कूपे SUV है, जो शानदार रेंज और स्टाइल का कॉम्बिनेशन देती है।

नौतपा 2025 : जानिए एस्ट्रो एक्सपर्ट से कब से शुरू होगा Nautapa, क्या पड़ता है इसका प्रभाव और क्या करना चाहिए इस दौरान

टाटा टियागो ईवी की परफॉर्मेंस

इसकी कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है और 11.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसमें 19.2kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसकी रेंज 315 किमी. (क्लेम्ड) की है। इसमें 10.25-इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें वायरलेस एंड्राएड ऑटो / एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी मिलती है। अन्य फीचर्स में ESC, LED DRLs, HD रियर कैमरा, इल्यूमिनेटेड लोगो स्टीयरिंग देखने को मिलती है। टियागो ईवी (Tiago EV) भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है, जिसे आम लोग भी अफोर्ड कर सकते हैं।

क्या संदेश देता है ये कदम?

राष्ट्रपति भवन जैसे संस्थान द्वारा इन कारों को अपनाना यह दर्शाता है कि ईवी भविष्य नहीं, वर्तमान है। यह कदम पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी दर्शाता है। पब्लिक सेक्टर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देता है। इसके साथ ही “मेक इन इंडिया” के विजन को मजबूती देता है।

Share.

Comments are closed.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version