छत्तीसगढ़ बोर्ड: हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथियां घोषित

जशपुर 19 नवंबर 2025
जशपुर जिले के तीन प्रतिभाशाली ताइक्वांडो खिलाड़ी—एकलव्य खेल अकादमी के मनीष भगत, शिवराज बंजारा और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल जशपुर के युवराज कुमार—राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चुनौती पेश करने निकले हैं। तीनों खिलाड़ी कोच नंदलाल यादव के नेतृत्व में पंजाब के जालन्धर रवाना हुए, जहां 21 से 23 नवंबर 2025 तक ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा कैडेट नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।

मंत्रालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली ट्रायल रन आज से शुरू

ये खिलाड़ी हर साल राष्ट्रीय मंच पर चयनित होकर जशपुर को गौरवान्वित करते रहे हैं। इस बार भी जिले में उत्साह का माहौल है, क्योंकि सभी से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

जिले में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा संचालित एकलव्य खेल अकादमी ताइक्वांडो जैसी विधाओं का निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराती है। इसी सतत प्रशिक्षण का परिणाम है कि जशपुर के खिलाड़ी लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। हाल ही में अकादमी के पाँच खिलाड़ियों ने बैंगलोर में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अंबिकापुर में, वैद्यों और कलाकारों को राशि देंगी

वर्तमान सत्र में जशपुर जिले के कुल 14 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर के लिए स्थान बनाया है। तीनों खिलाड़ियों को अभिभावकों, प्राचार्यों और जिलेभर के खेल प्रेमियों ने ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। जशपुर को उम्मीद है कि यह युवा प्रतिभाएं एक बार फिर जिले का मान बढ़ाएंगी।

 

पदोन्नति को लेकर शिक्षकों में बढ़ी बेचैनी, टीईटी को अनिवार्य न करने से मामला हाईकोर्ट पहुंचा

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version