बांसुरी की तान और चूड़ियों की खनक: जतरा में परंपरा निभाने उत्साह और उमंग के साथ उमड़ रहा जनसैलाब”
जशपुर: चराईडांड-दमेरा मार्ग पर कल देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। एक गैस से लदा ट्रक चढ़ाई चढ़ने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को आज सुबह हुई। बताया जा रहा है कि चालक और परिचालक सुरक्षित हैं, लेकिन उनके बारे में विस्तृत जानकारी अभी अज्ञात है।
गूगल मैप बना हादसे का कारण
स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक चालक बाहरी था और उसे इस संकरे व खतरनाक घाट मार्ग की जानकारी नहीं थी। संभवतः गूगल मैप का अनुसरण करते हुए ट्रक इस प्रतिबंधित और दुर्गम रास्ते पर आ गया। दमेरा से लगभग 3 किलोमीटर का हिस्सा अत्यधिक घुमावदार और खड़ी चढ़ाई वाला है, जहाँ भारी वाहनों का चलना लगभग नामुमकिन है।
रमजान 2026: इस तारीख को दिखेगा रमजान का चांद, जानें कब होगी साल 2026 की पहली सहरी
संकेत बोर्ड का अभाव और बढ़ता खतरा
चराईडांड-बगीचा स्टेट हाईवे से दमेरा की ओर मुड़ते समय प्रशासन की ओर से कोई भी ‘चेतावनी बोर्ड’ या ‘भारी वाहन वर्जित’ का निर्देश नहीं लगाया गया है। इसी कारण बाहरी वाहन अक्सर कम दूरी के चक्कर में यहाँ प्रवेश कर जाते हैं। हालांकि इस घाट पर अब तक कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है, लेकिन यह मार्ग अब “खतरनाक घाट” की श्रेणी में आ चुका है। अनुभवहीन चालकों और भारी वाहनों के लिए यह रास्ता किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है।

