जशपुर। बाबा भगवान राम ट्रस्ट द्वारा अघोरपीठ वामदेव नगर, गम्हरिया में आयोजित दो दिवसीय विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह शिविर अघोरेश्वर महाविभूति स्थल चरणपादुका एवं शिवलिंग स्थापना के 27वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में जनहित को समर्पित किया गया था। 15 और 16 मार्च को आयोजित इस शिविर के दौरान कुल 1578 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।

शिविर का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के चित्र पर विधि-विधान से पूजन और आरती के साथ हुआ, जिसके पश्चात नारियल फोड़कर सेवा कार्य प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर पूज्यपाद ने संपूर्ण शिविर परिसर का निरीक्षण किया और सेवा देने आए सभी चिकित्सकों को कलम प्रदान कर सम्मानित किया। पहले दिन 15 मार्च को 849 मरीजों और दूसरे दिन 16 मार्च को 729 मरीजों की चिकित्सा की गई। शिविर प्रतिदिन सुबह से शाम 5:00 बजे तक निरंतर चलता रहा, जिसमें क्षेत्र के जरूरतमंदों ने उत्साहपूर्वक अपनी जांच कराई।
इस वार्षिक आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएँ दीं। इनमें प्रयागराज के डॉ. एस.पी. सिंह, वाराणसी के डॉ. वैभव, गुमला के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश, रांची के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन नारायण, रांची के डॉ. एस.एन. सिन्हा, अंबिकापुर के डॉ. अनिल सिंह, डॉ. एस. त्रिगुनायक, मुंबई के डॉ. अभिमन्यु, गुमला के जनरल फिजिशियन डॉ. गुंजन, प्रयागराज के डॉ. यू.पी. सिंह, वाराणसी के डॉ. हरिशंकर सिंह और गुमला के शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. रूद्र कश्यप प्रमुख रूप से शामिल थे। इनके अलावा डॉ. रोहित सिंह, डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. संजय, शल्य चिकित्सक डॉ. विवेक, शुगर स्पेशलिस्ट डॉ. अर्पण, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, डॉ. के.के. सिंह और डॉ. उपेंद्र सिंह ने भी मरीजों का उपचार किया।

चिकित्सा के विविध क्षेत्रों में होम्योपैथी से डॉ. अभय कुमार राय और डॉ. बी.एन. सिंह, इलेक्ट्रो होम्योपैथी में डॉ. संजय सिंह और डॉ. अशोक अग्रवाल, फिजियोथेरेपी में डॉ. उत्पल सहाय और डॉ. नेहा दुर्ग, तथा एक्यूपंचर में डॉ. विश्वरतन ने अपना योगदान दिया। स्त्री रोगों के उपचार हेतु प्रतापगढ़ की डॉ. कमला मिश्रा और वाराणसी के प्रसिद्ध नाड़ी विशेषज्ञ वैद्य बैकुण्ड नाथ पाण्डेय ने अपनी विशेषज्ञता से मरीजों को लाभान्वित किया। शिविर में डॉ. शिवकुमार द्वारा मरीजों के रक्त परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

दवा वितरण और व्यवस्था संचालन में डॉ. बी.एन. द्विवेदी, संतोष सिंह, संजय महापात्र, गौरी षाड़गी, शिवशंकर षाड़गी, बबलू कुमार, अवधूत गुप्ता, वीरभद्र सिंह, राहुल सिंह, अयोध्या प्रसाद चौरसिया और धनंजय सहित बिहार व अन्य क्षेत्रों से आए सहयोगियों ने सराहनीय भूमिका निभाई। ट्रस्ट के इस मानवीय प्रयास की क्षेत्रवासियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version