एम एस केशरी पब्लिकेशन एंव दिनेश इवेंट द्वारा वसंतोत्सव कवि सम्मेलन का आयोजन पड़ाव पोखर गलि संख्या 3 आमगोला मुजफ्फरपुर में किया गया। इस भव्य कवि सम्मेलन की मंच संचालन सुश्री मुस्कान केशरी जी ने किया। आस्था कुमारी, चाँद कुमार और सदैव सौरभ जी ने अपनी-अपनी कविताएं सुनाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। उसके बाद आदरणीय पीयूष कुमार जी, पकंज कुमार जी व आशा देवी जी के द्वारा सभी कवियों का सम्मान माता सरस्वती की चुनरी से किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुस्कान केशरी जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

