लंदन। सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के वाइस चेयरमैन श्री विशाल अग्रवाल ने यूनाइटेड किंगडम के प्रतिष्ठित हाउस ऑफ लॉर्ड्स एवं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक संगोष्ठियों में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का गौरव बढ़ाया।
8वें वेतन आयोग पर बवाल: कर्मचारियों में नाराजगी, सरकार पर ‘राजकोषीय अन्याय’ का आरोप

अब क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और UPI से कर सकेंगे GST भुगतान
अपने संबोधन में श्री अग्रवाल ने भारत के एफएमसीजी, बेवरेज और डिस्टिलरी सेक्टरों में हो रहे तकनीकी बदलावों, एआई आधारित नई संभावनाओं, तथा पैकेजिंग उद्योग में नवाचारों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि सुपीरियर ग्रुप ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए नवोन्मेषी उत्पाद तैयार कर रहा है। समूह ने हाल ही में सिर्फ ₹5 में उच्च गुणवत्ता वाला फ्रूट जूस लॉन्च कर ग्रामीण भारत तक पोषण और गुणवत्ता दोनों पहुँचाने की पहल की है।

कब लगेगा खरमास? जानिए तिथि, नियम… शुभ कार्यों से पहले करें ये जरूरी काम
श्री अग्रवाल ने बताया कि समूह ने जम्मू–कश्मीर के कठुआ में बैकवर्ड इंटीग्रेशन मॉडल के तहत एक अत्याधुनिक पैकेजिंग प्लांट की स्थापना की है, जो स्थानीय रोजगार और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने अपने वक्तव्य में ग्रीन एनर्जी, क्लीन भारत, हरित भारत, स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत जैसी पहलों को भारत के सतत विकास की रीढ़ बताया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एथेनॉल परियोजना में सुपीरियर ग्रुप के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समूह पर्यावरण–अनुकूल औद्योगिक समाधान प्रदान करने के लिए सतत प्रयासरत है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य आज तेजी से औद्योगिक प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।
छत्तीसगढ़ में “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ का भव्य आयोजन
आज सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ की मजबूत उपस्थिति मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, जम्मू–कश्मीर, बिहार और दिल्ली सहित कई राज्यों में है। समूह अपने उत्पादों को वैश्विक बाजार में स्थापित करने के लिए निरंतर कार्यरत है।
समूह के सीईओ श्री आशीष सेठी ने लंदन में भारत के औद्योगिक विकास को प्रदर्शित करने के अवसर पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं प्रबंध निदेशक श्री मनीष अग्रवाल ने कहा कि समूह अपने चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के दूरदर्शी नेतृत्व में लगातार नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है।
सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: हर गिरफ्तार व्यक्ति को गिरफ्तारी का कारण बताना अनिवार्य
समूह के सीएचआरओ एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स हेड डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि श्री अग्रवाल द्वारा वैश्विक मंच पर प्रस्तुत भारत के औद्योगिक और तकनीकी विकास का सारगर्भित दृष्टिकोण यह दर्शाता है कि भारत जल्द ही औद्योगिक प्रगति की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि आज का भारतीय युवा वर्ग शिक्षा और तकनीकी ज्ञान के साथ नई औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है।


