छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज बारिश के आसार, तीन दिन बाद लुढ़केगा तापमान
रायपुर
जनवरी की विदाई नजदीक है, लेकिन छत्तीसगढ़ में ठंड अभी जाने के मूड में नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत दिए हैं। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधि देखने को मिल सकती है और तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, दो सक्रिय मौसम तंत्रों के साथ एक नए पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री होने जा रही है। इसके प्रभाव से 28 जनवरी को उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश और बादल गरजने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही अगले तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में लगभग तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
सीयूईटी यूजी 2026: पंजीकरण की अंतिम तारीख नजदीक, 30 जनवरी तक भर सकते हैं आवेदन
पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी, लेकिन अब मौसम करवट लेता नजर आ रहा है।मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 9 दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अब मोबाइल ही बनेगा आपकी पहचान: आज लॉन्च होगा ‘आधार ऐप’ का नया फुल वर्जन, घर बैठे होंगे बड़े बदलाव
30 जनवरी को असर दिखाएगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम वैज्ञानिक एच पी चंद्रा ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ 58 डिग्री पूर्व और 20 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके साथ हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में 1 दशमलव 5 से 3 दशमलव 1 किलोमीटर ऊंचाई तक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा 30 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ सकता है।
माटी की धड़कन और ताल की पहचान लोक गीतों और लोक नृत्यों में बसती भारतीय संस्कृति की आत्मा
आज यानी 27 जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि 28 और 29 जनवरी को सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
राजधानी रायपुर में आज सुबह धुंध का असर देखने को मिल सकता है। दिन के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।मौसम के इस बदले रुख के चलते एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
रिश्वत मांगने की शिकायत पर शिक्षक को हटाया गया तीन सदस्यीय जांच समिति गठित

