प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट (PPT) 2026 का शेड्यूल जारी : 17 अप्रैल तक करें आवेदन, 7 मई को होगी परीक्षा
अंबिकापुर (सरगुजा) |
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस और आम जनता दोनों को हैरान कर दिया है। अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को अपनी पत्नी के साथ मिलकर घर के अंदर ही दफना दिया। लेकिन, इस कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब कातिल ने खुद थाने पहुँचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
अब घर-घर पहुँचेंगे गुरुजी: EMRS में पढ़ाई छोड़ने की दर पर लगाम लगाने के लिए ‘होम-विजिट’ की अनोखी पहल
कत्ल के बाद ‘साये’ का खौफ
हैरान कर देने वाली बात यह है कि आरोपी मिथलेश कुजूर (37) ने पुलिस को बताया कि वह पिछले एक हफ्ते से सो नहीं पाया है। उसे हर जगह अपने मरे हुए दोस्त बृजलाल अगरिया (35) का ‘भूत’ दिखाई दे रहा था। आरोपी के मुताबिक, उसका दोस्त साया बनकर उसे डराता था और अपना अंतिम संस्कार करने के लिए कहता था। इसी मानसिक प्रताड़ना और डर से तंग आकर आरोपी खुद चलकर थाने पहुँचा और अपना गुनाह कबूल कर लिया।
हाईटेक हुई पुलिस:,अब कंट्रोल रूम से होगी हर पेट्रोलिंग गाड़ी की रियल टाइम निगरानी
शराब और मोबाइल के विवाद में खूनी खेल
पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना 24-25 मार्च की दरमियानी रात की है। मृतक बृजलाल नशे की हालत में मिथलेश के घर पहुँचा और साथ बैठकर शराब पीने की जिद करने लगा। नवरात्रि का समय होने के कारण मिथलेश ने मना कर दिया, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। झूमाझटकी के दौरान मिथलेश का मोबाइल टूट गया, जिससे गुस्से में आकर उसने पास रखे डंडे से बृजलाल के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से बृजलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
आज से शुरू हुई दुनिया की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना; अब कागज़ नहीं, मोबाइल से रचा जाएगा इतिहास!
घर के अंदर ही बना दी ‘कब्र’
हत्या के बाद मिथलेश और उसकी पत्नी राजकुमारी ने मिलकर सबूत मिटाने की साजिश रची। उन्होंने घर के अंदर ही पहले से खोदे गए एक गड्ढे में लाश को डाल दिया और ऊपर से प्लाईबोर्ड और मिट्टी डालकर उसे पूरी तरह ढक दिया। इसके बाद दोनों घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहाँ छिप गए, लेकिन मृतक का ‘खौफ’ उनका पीछा नहीं छोड़ रहा था।
गैस सिलेंडर की किल्लत के नाम पर ठगी का खेल शुरू और बुकिंग के लिए आए अनजान लिंक पर क्लिक करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता ,केंद्र सरकार की एजेंसी I4C ने जारी किया बड़ा अलर्ट
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
आरोपी के कबूलनामे के बाद बुधवार सुबह नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल, न्यायिक मजिस्ट्रेट और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम भगवानपुर स्थित आरोपी के घर पहुँची। आरोपी की निशानदेही पर घर के अंदर खुदाई की गई, जहाँ से बृजलाल का शव बरामद हुआ। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी मिथलेश कुजूर व उसकी पत्नी राजकुमारी को गिरफ्तार कर लिया है।

