प्रकृति का अनमोल ऑर्गेनिक उपहार और खेतों में बिखरा चिमटी साग का जादुई स्वाद
जशपुर (छत्तीसगढ़) |
जशपुर जिले के थाना नारायणपुर अंतर्गत ग्राम प्रेमनगर केराडीह में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ आपसी विवाद में एक पत्नी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पति की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण दो दिन बाद युवक की मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपिया (पत्नी) सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एन.ई.एस. कॉलेज समेत जिले के 5 प्रमुख महाविद्यालयों में एक भी प्रोफेसर नहीं ,बड़े विषयों के स्वीकृत पदों पर बरसों से खाली पड़ी है कुर्सियाँ
क्या है पूरा मामला?
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक सुनील राम करीब 6 महीने पहले मीरा बाई (20 वर्ष) को प्रेम विवाह कर अपने घर लाया था। 1 मार्च 2026 (रविवार) को सुनील ने अपनी माँ पार्वती बाई को बताया कि उसकी पत्नी मीरा और उसके मायके वालों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की है। मारपीट के बाद मीरा अपने परिजनों के साथ वापस चली गई।
घटना के दो दिन बाद सुनील की तबीयत अचानक बिगड़ गई। शरीर में अत्यधिक दर्द और प्यास की शिकायत के कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
CG विधानसभा : धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर पुनर्विचार और भू-राजस्व संहिता में बदलाव की तैयारी,मुख्यमंत्री के विभागों पर चर्चा, CAG रिपोर्ट और ध्यानाकर्षण में जनता के मुद्दे के साथ आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में गहमागहमी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ हत्या का खुलासा
शुरुआत में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई, लेकिन जब डॉक्टर की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट आई, तो मामला पूरी तरह बदल गया। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि सुनील की मृत्यु शरीर पर आई गंभीर चोटों के कारण हुई है और यह एक ‘हत्या’ का मामला है। इसके बाद नारायणपुर पुलिस ने बी.एन.एस. की धारा 103(1) और 190 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।
जशपुर के महाविद्यालयों की NAAC की ताज़ा रैंकिंग: बगीचा कॉलेज सबसे पीछे, जशपुरनगर और पत्थलगांव के संस्थानों ने ‘B’ ग्रेड के साथ अग्रणी
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और घटना में शामिल सभी 5 आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
-
- मीरा बाई (20 वर्ष) – मृतक की पत्नी (निवासी ढेंगुर जोर)
- मुनिया बाई (38 वर्ष) – निवासी ढेंगुर जोर
- मीना बाई (22 वर्ष) – निवासी सराई टोली
- पुष्पा बाई (35 वर्ष) – निवासी टांगर बहरी
- शंकर राम (32 वर्ष) – निवासी टांगर बहरी
इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने और आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक विवेक भगत, संतोष तिवारी, सहायक उप निरीक्षक उमेश प्रभाकर और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही।
किशोर न्याय बोर्डों ने 2 साल में सुलझाए 13 हजार से अधिक मामले


