कुसमी में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, लाश के पास बैठा मिला आरोपी
बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब ने अब चक्रवात का रूप लेने की दिशा पकड़ ली है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में अगले दो दिनों तक तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
चक्रवात की दिशा और असर
मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक, एक अवदाब दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है, जो उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 26 अक्टूबर को गहरे अवदाब में और 27 अक्टूबर की सुबह चक्रवात में बदल सकता है।इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने के बाद 28 अक्टूबर को यह प्रबल चक्रवात का रूप ले सकता है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा के कई हिस्सों में लगातार नमी बढ़ेगी, जिससे बारिश और गरज-चमक का सिलसिला देखने को मिलेगा।मौसम विभाग ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों, झारखंड के पश्चिमी इलाकों और ओडिशा के उत्तरी हिस्सों में अगले तीन दिनों तक बारिश जारी रह सकती है।
तेज रफ्तार कार ने पांच वाहनों को मारी टक्कर: एक की मौत, सात घायल
छत्तीसगढ़ में बरस रहे बादल
छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश खड़गांव में 8 सेमी दर्ज की गई।औंधी और मानपुर में 7-7 सेमी, नारायणपुर और गीदम में 6-6 सेमी, दुर्गकोंदल, छोटेडोंगर और भैरमगढ़ में 5 सेमी, जबकि मोहला, दंतेवाड़ा, कुमारदा और भानुप्रतापपुर में 4-4 सेमी वर्षा हुई।
ओरछा, बारसूर, अंबागढ़ चौकी, मर्दापाल और छुरिया में 3-3 सेमी बारिश दर्ज की गई। वहीं लोहांडीगुड़ा, लालबहादुर नगर, धनोरा, बीजापुर, खैरागढ़, पखांजूर, फरसगांव, गंगालूर, भोपालपटनम, कोंडागांव, डौंडी और छुईखदान में हल्की बारिश हुई।इसके साथ सर्गुजा, बलरामपुर और जशपुर जिलों में भी रुक-रुककर वर्षा की स्थिति बनी हुई है।
छठ महापर्व 2025 : संध्या अर्घ्य का पावन दिवस आज, जानिए पूजन विधि और शुभ मुहूर्त
झारखंड और ओडिशा में भी असर दिखने लगा
बंगाल की खाड़ी से उठे इस सिस्टम का असर अब झारखंड और ओडिशा में भी दिखने लगा है।
रांची, सिमडेगा, गुमला और जशपुर सीमा क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं।
इसी तरह ओडिशा के सुंदरगढ़ और झारसुगुड़ा जिलों में भी गरज-चमक के साथ वर्षा की स्थिति बनी हुई है।मौसम विभाग ने चेताया है कि अगले 48 घंटे इन इलाकों में वज्रपात और तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर बरसात और बिजली गिरने के आसार हैं।
अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने की उम्मीद है।
छत्तीसगढ़ के दक्षिणी अंचल में वर्षा का दौर 31 अक्टूबर तक जारी रह सकता है।
कुसमी में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, लाश के पास बैठा मिला आरोपी
पिछले 24 घंटे का तापमान
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान माना में 33.6°C और सबसे कम अंबिकापुर में 17.5°C दर्ज किया गया।
झारखंड के रांची में न्यूनतम तापमान 18°C, जबकि ओडिशा के झारसुगुड़ा में अधिकतम तापमान 34°C दर्ज हुआ है।
मौसम विभाग की अपील
मौसम विशेषज्ञों ने किसानों और आम नागरिकों से अपील की है कि अगले दो दिनों तक खुले स्थानों पर जाने से बचें, बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लें, और तेज हवाओं में पेड़ों या कच्चे ढांचों के नीचे न खड़े हों।
पाक-अफगान सीमा पर फिर भड़की हिंसा, पाकिस्तानी सेना ने 25 उग्रवादियों के मारे जाने का दावा

