प्रमुख फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने कैश ऑन डिलीवरी (COD) का विकल्प चुनने वाले ग्राहकों पर अतिरिक्त शुल्क लगाना शुरू कर दिया है। अब डिलीवरी के समय नकद भुगतान करने पर बिल में अलग से ‘पे ऑन डिलीवरी फीस’ (Pay on Delivery Fee) जोड़ी जा रही है।
यह अतिरिक्त चार्ज सभी ग्राहकों के लिए एक समान नहीं है, बल्कि अलग-अलग यूजर्स और ऑर्डर वैल्यू के हिसाब से अलग-अलग तय किया जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस शुल्क की गणना ऑर्डर की कुल कीमत, दूरी या यूजर की लोकेशन में से किस आधार पर की जा रही है।
प्रतिद्वंद्वी स्विगी नहीं ले रही कोई अतिरिक्त शुल्क
जोमैटो की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्विगी (Swiggy) फिलहाल कैश ऑन डिलीवरी ऑर्डर्स पर किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूल रही है।
मॉनेटाइजेशन के नए रास्ते तलाश रही कंपनियां
यह नया कदम ऐसे समय में सामने आया है जब फूड डिलीवरी कंपनियां मुनाफे और राजस्व बढ़ाने के लिए नए-नए मॉनेटाइजेशन मॉडल पर काम कर रही हैं। जोमैटो पहले से ही हर ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस, डिलीवरी चार्ज और पैकेजिंग फीस वसूलता है। अब ‘पे ऑन डिलीवरी चार्ज’ जुड़ने से कैश पेमेंट चुनने वाले ग्राहकों के लिए खाना मंगाना और अधिक महंगा हो जाएगा।
Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version