नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार पर 25 जुलाई को किए गए वादों से मुकरने का आरोप लगाते हुए एक बार फिर सड़कों पर उतरने का फैसला किया है। सोमवार को हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद संगठन ने 5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है। CJP का कहना है कि सरकार के आश्वासनों के बाद युवाओं ने आंदोलन वापस लिया था, लेकिन अब तक उन प्रतिबद्धताओं पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक निकलेगा मार्च पार्टी के अनुसार, 5 सितंबर का प्रस्तावित मार्च राजधानी के इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली स्थित पुलिस मुख्यालय तक जाएगा:इस मार्च की अगुवाई NEET से प्रभावित दिवंगत छात्रों के परिवार और 20 जुलाई के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान पुलिसिया कार्रवाई के शिकार पीड़ित करेंगे।देशभर से विभिन्न छात्र संगठनों और युवाओं के इस विरोध मार्च में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
CJP का आरोप: Gen Z के साथ हुआ ‘विश्वासघात’ CJP ने सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाते हुए इसे देश की युवा पीढ़ी (Gen Z) के भरोसे के साथ धोखा करार दिया है। संगठन का आरोप है कि सरकार तकनीकी अड़चनों की आड़ लेकर मामलों को टाल रही है और लिखित आश्वासन देने से बच रही है।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का दिया हवाला संगठन ने कहा कि 18 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट द्वारा देशभर में दर्ज FIR की सूची मांगने के बावजूद सरकार ने अदालत के समक्ष भी कोई स्पष्ट प्रतिबद्धता नहीं जताई। CJP ने चेतावनी दी है कि उनके संयम को कमजोरी न समझा जाए और सरकार पर अपने वादे पूरे करने का दबाव बनाने के लिए यह लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा।


