जबलपुर/कटनी। भारतीय सेना में नारी शक्ति केडबल इंजन सरकार का बड़ा तोहफा छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास के लिए 7,470 करोड़ रुपये – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को व्यक्त किया आभार बढ़ते कदमों को और सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। सेना भर्ती कार्यालय, जबलपुर द्वारा महिला सेना पुलिस के पदों के लिए भर्ती रैली का शंखनाद कर दिया गया है। यह बहुप्रतीक्षित रैली आगामी 23 फरवरी 2026 को मध्य प्रदेश के कटनी जिले स्थित पुलिस ग्राउंड, झिंझरी में आयोजित होने जा रही है।
इस रैली का मुख्य केंद्र छत्तीसगढ़ की वे जांबाज बेटियां होंगी, जिन्होंने पिछले साल आयोजित हुई ऑनलाइन परीक्षा में अपनी मेधा का लोहा मनवाया था। जानकारी के अनुसार, प्रदेश के सभी 33 जिलों की सफल महिला अभ्यर्थी इस चयन प्रक्रिया में अपनी शारीरिक क्षमता और साहस का प्रदर्शन करेंगी।
अमानत में खयानत मामले में सूरजपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: पांच राज्यों में जाल बिछाकर सरिया चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, डेढ़ करोड़ के ट्रकों के साथ तीन गिरफ्तार
भर्ती की यह प्रक्रिया साल 2025 में ही शुरू हो गई थी, जब 30 जून से 10 जुलाई के बीच देश भर में ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) आयोजित किए गए थे। इस कड़ी परीक्षा को पार करने वाली महिला उम्मीदवारों को ही अब कटनी के मैदान पर उतरने का मौका मिलेगा। यहाँ उनके शारीरिक दक्षता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन की कड़ी जांच होगी, जिसके बाद ही वे अगले चरण की ओर बढ़ सकेंगी।
शारीरिक परीक्षा के ठीक अगले दिन, यानी 24 फरवरी 2026 को सफल अभ्यर्थियों की चिकित्सीय जांच सेना अस्पताल, जबलपुर में की जाएगी। सेना के कड़े मानकों पर पूर्णतः स्वस्थ पाए जाने के बाद ही इन युवतियों का चयन सुनिश्चित होगा। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए प्रवेश पत्र सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं और उनके पंजीकृत ई-मेल पर भी भेज दिए गए हैं।
CGBSE बोर्ड परीक्षा 2026 10वीं–12वीं का काउंटडाउन शुरू, 20 फरवरी से होगी परीक्षा हेल्पलाइन 5 फरवरी से
सेना ने अभ्यर्थियों के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने साथ एडमिट कार्ड के अलावा सभी मूल शैक्षणिक दस्तावेज, पहचान पत्र और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन ज़रूर लाएं।
छत्तीसगढ़ की युवतियों के लिए यह केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि अनुशासन, सम्मान और सीधे तौर पर मां भारती की सेवा करने का एक स्वर्णिम अवसर है। राज्य स्तर पर इस आयोजन का विशेष महत्व है, जो आने वाली पीढ़ी की लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

