PM Modi का छत्तीसगढ़ आगमन आज, 60वें DGP-IG सम्मेलन में होंगे शामिल
जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत जशपुर जिले में खेलों को बढ़ावा देने हेतु आगामी 12 से 16 दिसंबर 2025 तक योनेक्स सनराइज 24वीं स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता रणजीता स्टेडियम के पास स्थित इंडोर बैडमिंटन हॉल में सम्पन्न होगी।
कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर शुरू किए गए Smash@Jashpur कार्यक्रम के तहत इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। उन्होंने प्रदेश के सभी खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और जशपुर की प्राकृतिक वादियों का आनंद लेने का आग्रह किया है।
प्रतियोगिता का संचालन जिला प्रशासन और जिला बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में होगा। चैंपियनशिप के नोडल अधिकारी उप कलेक्टर (IAS प्रशिक्षु) श्री फड़तरे अनिकेत अशोक को बनाया गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष एसडीएम विश्वासराव मस्के और जिला बैडमिंटन संघ के सचिव विनोद गुप्ता ने आवेदन प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
छत्तीसगढ़ में 708 गांवों का पता नहीं! जनगणना से पहले बड़ा खुलासा
आवेदन की अंतिम तिथि 29 नवंबर
जशपुर जिले के इच्छुक खिलाड़ी अपना आवेदन 29 नवंबर 2025 को शाम 4:00 बजे तक
सचिव, जिला बैडमिंटन संघ जशपुर
संकल्प शिक्षण संस्थान, जशपुर
में अनिवार्य रूप से जमा करें।
Education पदस्थापना आदेश : प्रदेश के शासकीय शिक्षा विभाग में प्राचार्य पदस्थापना आदेश जारी
प्रवेश शुल्क
- एकल वर्ग – ₹500
- युगल वर्ग – ₹1000
सीजीबीए आईडी अनिवार्य
सभी प्रतिभागियों के पास छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन (CGBA) की आईडी होना आवश्यक है।
- 19 वर्ष से अधिक: आधार कार्ड/जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं/12वीं की मार्कशीट की छाया प्रति
- 19 वर्ष से कम: निर्धारित प्रपत्र जमा करना होगा
- आईडी शुल्क: ₹500 का डिमांड ड्राफ्ट — छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन, रायपुर के नाम
छत्तीसगढ़ में 708 गांवों का पता नहीं! जनगणना से पहले बड़ा खुलासा
आवेदन प्रपत्र बैडमिंटन ग्रुप एवं विभिन्न व्हाट्सऐप समूहों में उपलब्ध हैं। इसे संकल्प शिक्षण संस्थान से भी प्राप्त किया जा सकता है।
प्रतियोगिता की श्रेणियां
- पुरुष एकल
- पुरुष युगल
- महिला एकल
- महिला युगल
- मिश्रित युगल
कुनकुरी विधानसभा को 77.23 करोड़ की सौगात, किसान–महतारी सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री— “किसान और महिलाएँ हैं छत्तीसगढ़ की असली शक्ति”
विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार
| राउंड | पुरस्कार राशि |
|---|---|
| विजेता | ₹10,000 – ₹12,000 |
| उपविजेता | ₹8,000 – ₹10,000 |
| सेमीफाइनल खिलाड़ी | ₹2,000 |
| (एकल वर्ग) क्वार्टर फाइनल खिलाड़ी | ₹1,000 |
साथ ही विजेता खिलाड़ियों को ज़ोन और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।
संपर्क
- अवनीश पांडेय — 7828697878
- सुजीत सिंह — 9329441714

