पति से माँगे 2 करोड़ तो हाईकोर्ट ने सिखाया सबक: 10 लाख में ही निपटा तलाक का केस, अदालत बोली- ‘यह प्रताड़ना है’

रायपुर

छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय परंपराओं, जल-जंगल-जमीन से जुड़े जीवन मूल्यों और बच्चों-किशोरों के सुरक्षित भविष्य को लेकर राजधानी रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय क्षेत्रीय कार्यशाला ‘मूल मंथन: आदिवासी ज्ञान से किशोरावस्था की पुनर्कल्पना’ का आयोजन किया गया। राज्य शासन के आदिम जाति विकास विभाग और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मंथन में देशभर के नीति-निर्माताओं, विशेषज्ञों और जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की 31 प्रतिशत से अधिक जनजातीय आबादी, विशेषकर बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और समग्र विकास के लिए ठोस रणनीति तैयार करना था।

छत्तीसगढ़ में महंगा हुआ अंडा: सावन से पहले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे दाम, थोक और खुदरा बाजारों में भारी अंतर

सांस्कृतिक धरोहरों को बचाना सबसे बड़ी चुनौती: सोनमणि बोरा

आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में निवास करने वाली 43 जनजातियों का संपूर्ण जीवन प्रकृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। आधुनिकता के इस दौर में इन अनमोल सांस्कृतिक धरोहरों, परंपराओं और मौलिक जीवन मूल्यों को सुरक्षित रखना सबसे बड़ी चुनौती है।

उन्होंने बताया कि बस्तर सहित सभी वनांचल क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में लगातार सुधार हो रहा है। कार्यशाला से निकले सुझावों के आधार पर ही भविष्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का खाका तैयार किया जाएगा।

महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ा एक्शन, बिहार से दबोचा गया मास्टरमाइंड वीरेंद्र गुप्ता

सामुदायिक नेतृत्व और विश्वास से आएगा बदलाव

कार्यक्रम के समापन सत्र में वक्ताओं ने रेखांकित किया कि जनजातीय क्षेत्रों में किसी भी योजना की सफलता के लिए स्थानीय समुदाय का विश्वास और नेतृत्व बेहद जरूरी है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि जनजातीय समाज के साथ पूर्ण सम्मान, संवेदनशीलता और आपसी समन्वय के जरिए ही स्थायी और सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version