CBSE कक्षा 10वीं में छात्रों का शानदार प्रदर्शन, हिंदी, अंग्रेजी एवं गणित विषय में उत्कृष्ट परिणाम के साथ डिजिटल स्किल और तकनीकी शिक्षा का दिखा असर
अभिषेक पाण्डेय, बस्ती। ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस वर्ष कंप्यूटर विषय में 100% सफलता दर्ज की गई है। छात्रों ने न केवल उत्तीर्णता हासिल की, बल्कि उच्च अंक प्राप्त कर अपनी तकनीकी समझ, डिजिटल स्किल और प्रैक्टिकल नॉलेज का बेहतरीन प्रदर्शन किया। हिंदी, अंग्रेजी एवं गणित जैसे प्रमुख विषयों में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट परिणाम दर्ज किए हैं। कंप्यूटर विषय में विद्यार्थियों की उपलब्धि यह दर्शाती है कि उन्होंने प्रोग्रामिंग की मूल अवधारणाओं, डेटा हैंडलिंग, साइबर सेफ्टी एवं डिजिटल एप्लीकेशन की मजबूत समझ विकसित की है। यह परिणाम विद्यालय में आधुनिक शिक्षा पद्धति और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग को भी दर्शाता है।
इस वर्ष दिव्या चौरसिया (98 अंक) ने सर्वोच्च प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। अन्य प्रमुख छात्रों में साक्षी द्विवेदी (96 अंक), पलक चौधरी (98 अंक), वैभव मिश्रा (93 अंक), सहर्ष यादव (97 अंक), अतुल वर्मा (95 अंक) एवं सौम्या पाठक (94 अंक) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
हिंदी विषय में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। 90 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में दिव्या चौरसिया (96 अंक), साक्षी द्विवेदी (94 अंक), पलक चौधरी (95 अंक), वैभव मिश्रा (96 अंक) एवं अतुल वर्मा (93 अंक) शामिल रहे। इन विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा पर अपनी मजबूत पकड़ और उत्कृष्ट लेखन क्षमता का परिचय दिया। साथ ही व्याकरण, साहित्यिक समझ एवं अभिव्यक्ति कौशल में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इस उपलब्धि पर कर्मा देवी ग्रुप के चेयरमैन, सेवानिवृत्त आईएएस ओम नारायण सिंह एवं कार्यकारी निदेशक अंशु सिंह गौतम ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और सही दिशा ही सफलता का सबसे बेहतर मार्ग है। उन्होंने सफल छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा कि शिक्षकों के कठोर परिश्रम और समर्पण के कारण ही यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाया है। उन्होंने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने इस सफलता को सामूहिक प्रयास का परिणाम बताते हुए आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का विश्वास व्यक्त किया।

