बस्तर-सरगुजा में 8 महीने से नहीं मिला चना और गुड़, विधानसभा में सरकार ने मानी आपूर्ति में देरी

रायपुर/पत्थलगांव: छत्तीसगढ़ विधानसभा में पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राशन वितरण में भारी अनियमितताओं और खाद्यान्न गबन का मामला सामने आया है। विधायक श्रीमती गोमती साय द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने सदन को अवगत कराया कि पत्थलगांव विकासखंड में उचित मूल्य की दुकानों से जुड़े खाद्यान्न गबन और कम आवंटन की कुल 11 शिकायतें विभाग को प्राप्त हुई हैं।

द लेजेंड ऑफ़ जूदेव: घर-वापसी के गॉडफादर! ‘मसीहा’ भी, ‘टाइगर’ भी, मूंछ के दम पर सत्ता और सिस्टम हिलाने का साहस भी, हिंदुत्व के ‘ओरिजिनल हीरो ‘: स्व. दिलीप सिंह जूदेव

​”अभी भी बरकरार है देसी रंगीन और रसीली शहतूत की धाक: जंगलों से निकलकर हाट-बाज़ारों तक का सफर”

विधायक ने जशपुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत चावल और चने की उपलब्धता तथा समय पर भंडारण सुनिश्चित करने वाली व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए थे। उन्होंने विशेष रूप से वर्ष 2024 और 2025 के दौरान हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिए जाने और राशन विक्रेताओं द्वारा किए गए गबन पर सरकार से जवाब मांगा था। साथ ही, उन मामलों का विवरण भी चाहा था जिनमें दोषी विक्रेताओं से वसूली की प्रक्रिया चल रही है या रुकी हुई है।

महतारी वंदन योजना: छत्तीसगढ़ में 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा लाभ, अब तक 15,596 करोड़ रुपये का भुगतान

इस गंभीर मुद्दे पर जवाब देते हुए खाद्य मंत्री ने बताया कि नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा आवंटन के अनुसार राशन दुकानों में भंडारण किया जाता है। प्राप्त शिकायतों की जांच के बाद दोषी पाए गए राशन विक्रेताओं के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के 2740 धान खरीदी में केंद्रों पर बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू, अब तक 2.86 करोड़ का खर्च

भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं को रोकने के लिए सरकार ने निगरानी तंत्र को और सख्त करने का दावा किया है। मंत्री ने बताया कि राशन वितरण की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एक त्रिस्तरीय निगरानी समिति का गठन किया गया है। इसके अलावा, खाद्य निरीक्षकों और अनुविभागीय अधिकारियों को पाबंद किया गया है कि वे हर माह उचित मूल्य की दुकानों का रैंडम निरीक्षण करें ताकि जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके और पात्र हितग्राहियों को उनके हक का पूरा राशन मिल सके।

सावधान! गड़बड़ तौल पर विभाग की पैनी नजर; साल भर में सुलझाए 946 मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा कार्रवाई

 

 

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version