वर्टिकल स्प्रिंग’, एक जिला, दो दुनिया :कहीं आम,महुआ और सरई की गंध, तो कहीं कोहरे का पहरा ! जानिए क्यों थम जाती है वसंत की रफ्तार………
अकलतरा | जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा-बलौदा मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। कोटगढ़ के पास सुबह करीब 5:00 बजे तीन ट्रेलर आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रेलर में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से एक चालक की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई।
अघोर पीठ गम्हरिया जशपुर में निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर संपन्न, 88 मरीज हुए लाभान्वित
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि भिड़ंत होते ही ट्रेलरों के परखच्चे उड़ गए और अचानक आग की लपटें उठने लगीं। एक ट्रेलर का चालक वाहन के भीतर ही फंस गया और उसे बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। वहीं, हादसे में एक अन्य ट्रेलर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला गया।
बस्तर में 1.61 करोड़ के इनामी 51 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा की राह
घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल चालक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर काफी देर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात बहाल कराया।
छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय कीर्तिमान: 10 माह में बनाए रिकॉर्ड 5 लाख पीएम आवास, देश में बना नंबर वन राज्य
प्रारंभिक जांच में पुलिस तेज रफ्तार और घने कोहरे या सुबह की धुंध के कारण आमने-सामने की टक्कर होने की आशंका जता रही है। फिलहाल मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।
शहरों की नकल या दिल की आवाज़? गाँव की गलियों में भी अब चढ़ने लगा ‘रोज डे’ का बुखार

