अब समय देखकर जलाएं लाइट, वरना बढ़ जाएगा बिल; स्मार्ट मीटर वालों को दिन में मिलेगी 20% की भारी छूट

रायपुर। विश्व शांति और मानव कल्याण की मंगलकामना के साथ रायपुर से डोंगरगढ़ तक आयोजित ‘क्रूस मार्ग पदयात्रा’ का सफल समापन हुआ।

हनुमान जयंती : 2 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश करेंगे साहस के कारक ग्रह; इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की विशेष कृपा

क्रूस मार्ग पदयात्रा आयोजन समिति द्वारा आयोजित इस विशेष पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत राष्ट्र और छत्तीसगढ़ राज्य में सुख, शांति, समृद्धि, आपसी भाईचारा और सद्भावना को बढ़ावा देना था। इस आध्यात्मिक आयोजन के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समिति के संस्थापक गुरविंदर सिंह चड्डा, विजय रविकांत रुण्डा, प्रणब शरद टोप्पो और अध्यक्ष नितेश केरकेट्टा सहित समस्त पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन, धर्मगुरुओं और मीडिया साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

देश में कैसे दूर होगी डॉक्टरों की कमी? ‘ब्लूप्रिंट’ तैयार: देखिए सरकार का ‘मिशन 1: 811’; गांवों में तैनाती के लिए You Quote, We Pay स्कीम और 157 नए मेडिकल कॉलेज तैयार , जानिए स्वास्थ्य सेक्टर में बदलाव की पूरी इनसाइड स्टोरी

यह पदयात्रा 24 मार्च 2026 को संत जोसेफ महा गिरजाघर, बैरन बाजार, रायपुर से परम श्रद्धेय आर्च बिशप रेव्ह डा. विक्टर हेनरी ठाकुर के आशीष वचनों और उद्बोधन के साथ प्रारंभ हुई थी। दुर्ग और राजनांदगांव होते हुए पदयात्री 27 मार्च को डोंगरगढ़ स्थित कलवारी पहाड़ पहुंचे। वहां प्रभु यीशु मसीह के क्रूस मरण के चौदह स्थानों पर विशेष प्रार्थनाएं की गईं।

छत्तीसगढ़ बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी: 11 जून को होगी परीक्षा, व्यापम ने शुरू किए ऑनलाइन आवेदन; जानें फीस वापसी का पूरा नियम

इस दौरान देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा और मंत्रिमंडल के सदस्यों सहित सभी जन-प्रतिनिधियों के कुशल मार्गदर्शन और देश की प्रगति के लिए दुआएं मांगी गईं। साथ ही, राष्ट्र के सैनिकों, पुलिस बल की खुशहाली, बीमारों के स्वास्थ्य लाभ, नशा मुक्ति और बेरोजगार युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए भी विशेष विनती की गई।

आधार बना और भी ‘स्मार्ट’ और सुरक्षित: अब फिंगरप्रिंट के साथ चेहरे से भी होगा प्रमाणीकरण; तकनीकी खराबी आने पर भी नहीं रुकेंगे सरकारी लाभ


आयोजन समिति ने इस धार्मिक और सामाजिक अनुष्ठान में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, डीजीपी अरुण देव गौतम और रायपुर, दुर्ग व राजनांदगांव के जिला प्रशासन व पुलिस कप्तानों का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया है। समिति ने आर्च बिशप, पल्ली पुरोहितों, मार्गदर्शक एस.एस. तिग्गा, सिलवेक्टर एक्का और आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले सभी विश्वासी परिवारों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। अंत में, देश के चौथे स्तंभ मीडिया जगत के साथियों का भी आभार व्यक्त करते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना प्रभु यीशु मसीह से की गई।
बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन पर बड़ा फैसला: अब वजन के आधार पर तय होगा शुल्क, NOC प्रक्रिया होगी सरल

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version