जरूरी सूचना: आपके मोबाइल पर आने वाले ‘इमरजेंसी अलर्ट’ से घबराएं नहीं

रायपुर/जशपुर: सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला शिक्षक महासंघ (पंजीकृत, नई दिल्ली) द्वारा रायपुर के वृंदावन हॉल में एक भव्य एवं गरिमामय राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए जशपुर जिले के 6 शिक्षकों को प्रतिष्ठित ‘सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड’ से नवाजा गया। इनमें से चार शिक्षकों को उनके ‘नवाचारी शिक्षा’ और दो को ‘समाज सेवा’ के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल लोधमा में जश्न का माहौल दसवीं बोर्ड में 97.29 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण

इन शिक्षकों को मिला सम्मान:

समारोह में जशपुर से अनिल कुमार कश्यप (स.शि., प्रा.शा. पैकू), कु. सुनैना तिर्की (स.शि., प्रा.शा. बड़े गम्हरिया), रीना रानी गोस्वामी (स.शि., प्रा.शा. नदी डीपा) और रेनू प्रधान (स.शि., प्रा.शा. कस्तूरा) को शिक्षा के क्षेत्र में उनके नित नए नवाचारों के लिए सम्मानित किया गया।

पंचायत रैंकिंग: विकास की दौड़ में छत्तीसगढ़ की पंचायतों का प्रदर्शन, जानें कहाँ खड़ा है हमारा प्रदेश

​वहीं, सीमा गुप्ता (संकल्प शिक्षण संस्थान) और ज्योति साहनी बाघव (शा. पू. मा. शाला लोदाम) को उनके उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के लिए ‘राष्ट्रीय समाज सेवा पुरस्कार’ प्रदान किया गया। अनिवार्य कारणों से ये दोनों शिक्षक समारोह में उपस्थित नहीं हो सके।

सम्मानित शिक्षकों में सीमा गुप्ता पूर्व में ‘शिक्षा दूत सम्मान 2020’ और विनोबा एप पर ‘जिला स्तरीय पोस्ट ऑफ द मंथ’ का गौरव प्राप्त कर चुकी हैं। वे कई सामाजिक संगठनों जैसे रौनियार महिला शक्ति और सजल से जुड़कर सेवा कार्य कर रही हैं। इसी तरह, अनिल कुमार कश्यप ने ‘शिकायत से समाधान’ जैसे नवाचार के माध्यम से बच्चों के व्यावहारिक और संस्कारिक विकास पर कार्य किया है। सुनैना तिर्की और रीना रानी गोस्वामी ने भी विनोबा एप के माध्यम से ब्लॉक और जिला स्तर पर कई बार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

ISRO का बड़ा ऐलान: अब आम नागरिक भी बन सकेंगे अंतरिक्ष यात्री

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लता एस. मुल्लूर ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सारिका एस. गंगा, स्वाति वर्मा (सभापति, जिला पंचायत रायपुर), डीएसपी रुचि वर्मा और प्रदेश प्रवक्ता शीतल बैस सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संयोजन लोकेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया।

छत्तीसगढ़ में हेलमेट नियमों पर सख्ती: अब दोपहिया वाहन चालक और सह-यात्री दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्य, बिना हेलमेट शोरूम से गाड़ी निकालने पर गिरेगी गाज, आदेश जारी

जशपुर जिले के शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से शिक्षा विभाग और जिले में गौरव का माहौल है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती कल्पना टोप्पो ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version