मध्य भारत की सबसे बुलंद डिजिटल आवाज बना CGNOW:  9.5 लाख नए पाठक,, 58% डायरेक्ट रीडरशिप, 50 लाख पेजव्यू और 1.64 करोड़ इवेंट्स के साथ रचा नया इतिहास

कुनकुरी और बगीचा विकासखंड के 202 विद्यालयों में शुरू होगा कार्यक्रम

बगीचा विकासखंड के 18 संकुलों के 119 विद्यालयों के शिक्षकों को दिया गया पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण

मातृभाषा और विद्यालयीन भाषा के बीच की दूरी को पाटने की अनूठी पहल

जशपुर
प्रारंभिक कक्षाओं के बच्चों में सीखने की क्षमता को सुदृढ़ करने तथा घर और विद्यालय की भाषा के बीच की खाई को पाटने के उद्देश्य से जशपुर जिले में “नींव” बहुभाषी शिक्षा (MLE) कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। इस नवाचार के तहत जिले के कुनकुरी और बगीचा विकासखंड के कुल 202 प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 और 2 के बच्चों को उनकी मातृभाषा ‘सादरी’ के माध्यम से बुनियादी शिक्षा प्रदान की जाएगी।

लूतरा शरीफ में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक 68वें सालाना उर्स पाक


इस संबंध में जानकारी देते हुए सुदर्शन पटेल विकासखंड शिक्षा अधिकारी , बगीचा ने बताया कि कार्यक्रम के पहले चरण में बगीचा विकासखंड के 18 संकुलों के अंतर्गत आने वाले 119 विद्यालयों को शामिल किया गया है। यहाँ बच्चों को उनकी जानी-पहचानी घरेलू भाषा सादरी में पढ़ने-लिखने और संवाद करने के व्यापक अवसर मिलेंगे, जिससे वे बिना किसी झिझक के कक्षा की गतिविधियों से जुड़ सकेंगे।

 छत्तीसगढ़ में सभी शराब दुकानों में होगी एक-एक बोतल की होगी सघन जांच
*शिक्षकों का 5 दिवसीय सघन प्रशिक्षण संपन्न*
कार्यक्रम के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बगीचा में 8 से 12 सितंबर तक शिक्षकों का पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण तीन बैचों में संचालित हुआ, जिसमें लगभग 41-42 शिक्षकों के समूह बनाए गए थे। इनमें से दो बैच शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बगीचा तथा तीसरा बैच शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पंडरापाट में आयोजित किया गया।

क्विक-कॉमर्स कंपनियों को पुलिस का अल्टीमेटम: समय-सीमा की बाध्यता हटाएं, एजेंट्स के वेरिफिकेशन के बिना नहीं चलेगा काम


प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बहुभाषी कक्षा प्रबंधन, बच्चों से सहज संवाद, मौखिक भाषा विकास, स्थानीय संदर्भ आधारित कहानियों, कविताओं व चित्रों के उपयोग तथा बच्चों को उनकी मातृभाषा से धीरे-धीरे विद्यालयीन भाषा की ओर ले जाने की पद्धतियों पर प्रशिक्षित किया गया।

घरेलू भाषा से मानक शालेय भाषा (हिंदी) की ओर सहजता से जोड़ने की व्यावहारिक तकनीकों से अवगत कराया गया।

क्या आप भी सालों से शहर में किराए पर रह रहे हैं? सरकार के इस नए नियम से बदल जाएगी आपकी किस्मत! , सिर्फ 75 हजार के आसान अंशदान में पक्का मकान! जानिए सरकार ने किनके लिए खोले दरवाजे?

अधिकारियों का रहा विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग
इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन में बगीचा विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) श्री सुदर्शन सिंह पटेल जी तथा खंड स्रोत समन्वयक (BRCC) श्री कृष्ण कुमार राठौर जी का सतत मार्गदर्शन और विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। वहीं, अकादमिक रूप से यह प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) द्वारा चयनित जिला स्रोत समूह (DRG) के सदस्यों और लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन (LLF) के तकनीकी सहयोग से संपन्न कराया गया।

अब गेहूं पर महंगाई की मार: अनाज मंडी में ₹200 प्रति कुंतल का उछाल, आटा ₹44 किलो तक पहुंचा; जानिए दाम बढ़ने की वजहें
मातृभाषा बनेगी सीखने की ताकत
बहुभाषी शिक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों की घरेलू भाषा को सीखने का मजबूत आधार बनाना है। जब बच्चे अपनी भाषा में विचार व्यक्त करते हैं और पाठ्यवस्तु को समझते हैं, तो उनके लिए विद्यालय की औपचारिक भाषा सीखना और उसमें दक्षता हासिल करना बेहद सरल हो जाता है। बगीचा क्षेत्र में सादरी भाषा के व्यापक चलन को देखते हुए स्थानीय परिवेश, संस्कृति, लोककथाओं और गीतों से जुड़ी शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLM) तैयार की गई है।

सब्जियों के दामों में बेतहाशा उछाल: जानिए आज आपकी मंडी में क्या हैं भिंडी- करेला आलू-प्याज से लेकर शिमला मिर्च हरी सब्जियों के भाव
प्रशिक्षण के बाद अब विद्यालय स्तर पर इन नवाचारी गतिविधियों का नियमित संचालन शुरू होगा। शिक्षा विभाग को उम्मीद है कि इस पहल से बच्चों में मौखिक अभिव्यक्ति, पठन कौशल और समझ के स्तर में उल्लेखनीय सुधार आएगा ।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version