CJP Protest को लेकर क्या है फिल्मी सितारों की राय? जानिए किसने क्या कहा

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 21 जुलाई 2026 तक के बारिश के आधिकारिक आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश भर में औसतन 21.7 मिमी दैनिक वर्षा दर्ज की गई है। 1 जून 2026 से अब तक पूरे राज्य में कुल 356.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो पिछले 10 वर्षों के औसत (408.7 मिमी) का 87.1 प्रतिशत है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ और बलरामपुर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश

आंकड़ों के अनुसार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अब तक औसत से 181.4 प्रतिशत बारिश हो चुकी है, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। वहीं, उत्तर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भी सामान्य से 160 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। इसके अलावा जांजगीर-चांपा (120.4%), बलौदाबाजार (119.7%), सक्ती (116.4%) और बिलासपुर (114.1%) में भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से अधिक रहा है।

अंबिकापुर में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन, घंटी बजाकर बच्चों का हुआ अनूठा स्वागत

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही और जांजगीर में बीते दिन झमाझम बारिश

बीते दिन दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक दैनिक बारिश गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (69.4 मिमी), जांजगीर-चांपा (53.7 मिमी), रायगढ़ (53.5 मिमी), सारंगढ़-बिलाईगढ़ (49.4 मिमी) और सक्ती (49.2 मिमी) जिलों में दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में 3.1 मिमी वर्षा हुई, जहां अब तक सामान्य से 112.6 प्रतिशत बारिश दर्ज की जा चुकी है।

अटैचमेंट खत्म! डीईओ के कड़े एक्शन से कार्यालयों में जमे 24 शिक्षक और कर्मचारी मूल स्कूलों व पदों पर लौटे

बस्तर संभाग और दक्षिण छत्तीसगढ़ में कोटे से कम बरसे बादल

प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश का आंकड़ा अब भी सामान्य से काफी पीछे चल रहा है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में सबसे कम 40.4 प्रतिशत बारिश हुई है। इसके अलावा सुकमा (45.8%), बीजापुर (49.3%), कांकेर (50.8%), कोण्डागांव (56.5%) और बस्तर (60.7%) जिलों में अब भी मानसून की बारिश सामान्य कोटे से काफी कम दर्ज की गई है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version