रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियों को लेकर आदेश जारी किया है। इसमें कई प्राचार्यों को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) का दायित्व सौंपा गया है।
जारी आदेश के अनुसार हेमंत उपाध्याय, मूल पद उप संचालक, को दुर्ग संभाग का प्रभारी संयुक्त संचालक शिक्षा बनाया गया है। वहीं रूपलाल ठाकुर को उप संचालक लोकशिक्षण संचालनालय के पद पर पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा अजय कुमार मिश्रा, मूल पद प्राचार्य, को सूरजपुर का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि प्राचार्य गेंदराम चतुर्वेदी को बेमेतरा के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शिक्षा विभाग का कहना है कि इन पदस्थापनों से जिले स्तर पर शैक्षणिक कार्यों और प्रशासनिक दायित्वों में तेजी आएगी।