रायपुर। राज्य सरकार ने स्कूल संचालन के समय में बदलाव करते हुए शनिवार के लिए नई समय सारणी घोषित कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों और संभागीय संयुक्त संचालकों को आदेश जारी कर दिया है।
नई व्यवस्था के अनुसार, अब शनिवार को एक पाली और दो पाली में संचालित विद्यालय अलग-अलग समय पर चलेंगे।
नई समय सारणी
- एक पाली में संचालित स्कूल – सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक
- दो पाली में संचालित स्कूल
- प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाएं – दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
- हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी शालाएं – सुबह 7:30 बजे से 11:00 बजे तक
प्रदेश शालेय शिक्षक संघ ने इस फैसले का स्वागत किया है। संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा कि राज्य शासन ने शिक्षकों की मांग को स्वीकार कर उन्हें बड़ी राहत दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Instagram पर फॉलो करें।