राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार: विकास की दौड़ में देश की पंचायतें, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर मिल रहे 5 करोड़ तक के इनाम
जशपुरनगर | 11 फरवरी 2026 जशपुर जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के उद्देश्य से संचालित ‘नवसंकल्प जशपुर’ संस्थान में 03 नए बैच प्रारंभ किए जा रहे हैं। यहाँ अभ्यर्थियों को CGPSC 2027, शिक्षक भर्ती और व्यापम जैसी प्रमुख परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रवेश की प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट और इंटरव्यू पर आधारित होगी। इच्छुक अभ्यर्थी निम्नलिखित समय-सारणी का ध्यान रखें:
- ऑनलाइन आवेदन की अवधि: 10 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक।
- प्रवेश परीक्षा की तिथि: 23 फरवरी 2026।
- साक्षात्कार (Interview): 25 फरवरी से 28 फरवरी 2026।
केबिनेट बैठक पर हुए अहम फैसले : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए होली का तोहफा, 10 हजार करोड़ का होगा एकमुश्त भुगतान
इन परीक्षाओं की होगी तैयारी
संस्थान में विशेष रूप से आगामी बड़ी भर्तियों के लिए कोचिंग दी जाएगी:
- CGPSC 2027 (राज्य सेवा परीक्षा)
- छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती
- CG व्यापम द्वारा आयोजित अन्य भर्ती परीक्षाएं
- सब इंस्पेक्टर, मंडी उपनिरीक्षक, फायरमैन
- परिवहन आरक्षक एवं वन रक्षक
ड्रोन से तय होगी आपके घर की सीमा: ‘स्वामित्व’ योजना के तहत देश में 3 करोड़ से अधिक संपत्ति कार्ड तैयार, छत्तीसगढ़ के 2,557 गांवों में सर्वे पूरा
आवासीय और डे-स्कॉलर की सुविधा
चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को दो श्रेणियों में प्रवेश दिया जाएगा:प्रवेश परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर कुल 50 छात्रों का चयन हॉस्टल के लिए किया जाएगा (जिसमें 24 छात्र और 26 छात्राएं शामिल हैं)। अन्य सफल अभ्यर्थी डे-स्कॉलर के रूप में निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ में रचा गया इतिहास: एक साथ 6,412 जोड़ों का विवाह, बना ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’
आवेदन कैसे करें? > इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए गूगल फॉर्म लिंक पर क्लिक करके अपना पंजीकरण कर सकते हैं:

