छत्तीसगढ़ केबिनेट की अहम बैठक: प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के कार्यकाल पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित, कई बड़े फैसले लिए गए

छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर स्थित श्रीहरि कीर्तन भवन में आगामी 16 से 19 अक्टूबर तक भव्य ‘अक्स गरबा महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। इस चार दिवसीय गरबा उत्सव में इस बार देश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी सुरीली आवाज़ से भक्ति संगीत की महफिल सजाएंगे।

समिति के संयोजक तरुण शर्मा और सुनील सिन्हा ने बताया कि टीवी के लोकप्रिय संगीत कार्यक्रम ‘सुर संग्राम’ की विजेता अर्चना गोस्वामी, गायक शुभम भास्कर और मुंबई (महाराष्ट्र) से आईं तत्शा गुप्ता इस महोत्सव में अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां देंगी।

हाथियों का आतंक: कोरबा में 53 हाथियों के झुंड ने तोड़ी हॉस्टल की दीवार, जशपुर के कुनकुरी में चर्च और अस्पताल में घुसा दंतैल


उत्सव को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और श्रीहरि कीर्तन भवन के प्रांगण में शाम पाँच से रात आठ बजे तक संगीतमय पूर्वाभ्यास जोरों पर चल रहा है। प्रशिक्षक गायत्री और मिष्ठी गुप्ता के मार्गदर्शन में अब तक 650 से अधिक प्रतिभागी पंजीकरण कराकर गरबा के स्टेप्स सीख रहे हैं और पंजियन की प्रक्रिया अभी भी जारी है।

कुनकुरी शहर में घुसा लोनर हाथी: चर्च और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में मचाई अफरा-तफरी, बाउंड्रीवॉल तोड़ी; वीडियो वायरल, वन विभाग की निगरानी जारी

आयोजकों ने बताया कि इस बार सर्वश्रेष्ठ नृत्य करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य आकर्षण के रूप में दो स्कूटी सहित कई अन्य आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। आयोजन समिति के किशोरी लाल बरेठा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थल पर प्रकाश, साउंड, पेयजल और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि उत्सव का यह पावन पर्व पूरी भव्यता के साथ संपन्न हो सके।

छत्तीसगढ़ में CHO की प्रोत्साहन राशि में करोड़ों के फर्जीवाड़े का संदेह; NHM ने सभी CMHO को दिए जांच के आदेश

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version