साय कैबिनेट की अहम बैठक शुरू: सीएम निवास में जुटे मंत्री; धान खरीदी, बाढ़ राहत और विकास योजनाओं पर बड़े फैसलों की संभावना

 जशपुर :
रविवार सुबह जशपुर जिले के कुनकुरी शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दल से भटका एक विशालकाय लोनर हाथी (नर दंतैल) सीधे आबादी वाले इलाके में दाखिल हो गया। हाथी कटनी-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित प्रसिद्ध महागिरजाघर (कुनकुरी कैथेड्रल) और होली क्रॉस अस्पताल परिसर के भीतर तक पहुंच गया।
अस्पताल परिसर में घुसते वक्त हाथी ने बाउंड्रीवॉल को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। दिनदहाड़े मुख्य मार्ग और अस्पताल जैसे संवेदनशील क्षेत्र में हाथी की चहलकदमी देख स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गनीमत रही कि इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

कांटों के झूले पर झूलकर देवी ने दी अनुमति: बस्तर के 75 दिनी ऐतिहासिक महापर्व का काछन गादी रस्म से आगाज

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, बाउंड्रीवॉल को पहुंचाया नुकसान

रविवार सुबह जब लोग रोजमर्रा के कामों में जुटे थे, तभी दंतैल हाथी को चर्च और अस्पताल परिसर के खुले मैदान में टहलता देखा गया। राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे इस इलाके में हाथी काफी देर तक विचरण करता रहा।
स्थानीय लोगों ने हाथी की चहलकदमी और दीवार तोड़ने के दृश्यों को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जिसके वीडियो फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फुटेज में हाथी अस्पताल की चहारदीवारी के पास घूमता और नुकसान पहुंचाता साफ नजर आ रहा है।

कलयुगी बेटे की हैवानियत: काले जादू के शक में मां पर डीजल छिड़ककर जिंदा जलाया, दर्दनाक मौत

वन विभाग का कड़ा अलर्ट: ‘रील या वीडियो बनाने पास न जाएं’

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निगरानी शुरू की। वन अमला लगातार हाथी के मूवमेंट को ट्रैक कर रहा है ताकि उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की दिशा में खदेड़ा जा सके।
सोशल मीडिया पर बढ़ती भीड़ और उत्सुकता को देखते हुए वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है:दल से अलग हुआ ‘लोनर’ हाथी अप्रत्याशित और आक्रामक हो सकता है, इसलिए कोई भी व्यक्ति उसके नजदीक जाने की कोशिश न करे। मोबाइल से फोटो खींचने या सोशल मीडिया रील बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें।
 कटनी-गुमला नेशनल हाईवे और चर्च रोड की तरफ आवाजाही करते समय सतर्क रहें और वन कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version