अंबिकापुर, 29 जनवरी 2026।
भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली के अंतर्गत गठित राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति द्वारा प्रवर्तित तथा छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिवासी कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति के अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
1 से 15 फरवरी तक राजिम कुंभ कल्प 2026, आस्था-संस्कृति और पर्यटन का भव्य संगम
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 07 फरवरी 2026 तक विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि ऑनलाइन भरे गए आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की त्रुटि सुधार के लिए 08 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है।
बापू और छत्तीसगढ़: कंडेल की नहरों से अछूतोद्धार की क्रांति तक, एक अटूट नाता
प्रवेश के लिए चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, जिसकी तिथि 01 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। कक्षा 6वीं में प्रवेश से संबंधित नियमावली, प्रवेश नीति, पात्रता मानदंड तथा प्रवेश परीक्षा से जुड़ी सभी विस्तृत शर्तों की जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।
प्रॉपर्टी रेट को लेकर बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में आज से बदली गाइडलाइन दरें
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जनजातीय छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं। ऐसे में पात्र अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और प्रवेश परीक्षा की तैयारी समय पर शुरू करें।
छत्तीसगढ़ में अवैध धर्मांतरण पर सख्ती की तैयारी, धर्म स्वतंत्रता विधेयक को लेकर सरकार गंभीर

