8th Pay Commission: 18 लाख तक के एरियर की उम्मीद! जानिए केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्या है सबसे बड़ा गेमचेंजर

 नई दिल्ली: केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) द्वारा जारी अगस्त माह के मासिक ड्रग अलर्ट में देश की दवा गुणवत्ता को लेकर गंभीर खुलासा हुआ है। देशभर में निर्मित 220 दवाओं के नमूने गुणवत्ता मानकों (Not of Standard Quality – NSQ) पर खरे नहीं उतरे हैं। इनमें अकेले देश के सबसे बड़े फार्मा हब हिमाचल प्रदेश में बनी 64 दवाएं शामिल हैं। फेल हुए नमूनों में बच्चों के बुखार और खांसी के सिरप, एंटीबायोटिक, पेनकिलर, गैस्ट्रिक इंजेक्शन, विटामिन और एंटी-डायबिटिक दवाएं शामिल हैं। एक नमूना जांच में नकली (Spurious) भी पाया गया है।

छोटे व्यापारियों पर नहीं पड़ेगा UPI MDR और GST का बोझ: NPCI ने मीडिया दावों को किया खारिज; ₹2,000 तक के लेनदेन रहेंगे पूरी तरह फ्री

हिमाचल के सोलन और सिरमौर जिले में सबसे ज्यादा नमूने फेल सीडीएससीओ की रिपोर्ट के अनुसार, गुणवत्ता जांच में फेल 220 नमूनों में से 191 राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं और 29 केंद्रीय प्रयोगशालाओं की जांच में मानकों पर असफल रहे हैं। हिमाचल में प्रभावित दवा इकाइयों का विवरण इस प्रकार है:

  • सोलन जिला (33 दवाएं): सबसे अधिक नमूने बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ (BBN), झाड़माजरी, भुड्ड और कुमारहट्टी की निर्माण इकाइयों से फेल हुए।

  • सिरमौर जिला (24 दवाएं): पांवटा साहिब और कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र की दवा फैक्ट्रियों के 24 नमूने फेल रहे।

  • अन्य जिले: ऊना से 4, कांगड़ा से 2 और बिलासपुर से 1 दवा का नमूना गुणवत्ता जांच में पास नहीं हो सका।

  • कई दवा कंपनियों के दो से अधिक उत्पादों के नमूने फेल हुए हैं, वहीं कुछ ऐसी इकाइयां भी हैं जिनके सैंपल बार-बार फेल हो रहे हैं।

आज रात तटीय इलाकों से रफ्तार से तट से टकराएगा सिस्टम ‘डीप डिप्रेशन’, इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट, ओडिशा में स्कूल बंद और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द 

घुलनशीलता, सक्रिय तत्व और pH स्तर में मिली खामियां लैब परीक्षण के दौरान दवा नमूनों में घुलने की निर्धारित क्षमता (Dissolution), एक्टिव फार्मास्युटिकल इनग्रेडिएंट (API की वास्तविक मात्रा), निष्क्रमण (Sterility), अम्लीयता/क्षारीयता (pH मान) और कणों की निर्धारित सीमा जैसे अहम पैरामीटर्स में गंभीर विसंगतियां पाई गईं।

ये प्रमुख जीवनरक्षक और दैनिक उपयोग की दवाएं हुईं फेल

  • एंटीबायोटिक्स व एंटी-इन्फेक्शन्स: लाइनजोलिड, सिफ्योरोक्सिम एक्सेल, एजिथ्रोमाइसीन विद लैक्टिक एसिड बेसिलस, एमिकासिन सल्फेट इंजेक्शन और इट्राकोनाजोल कैप्सूल।

  • शिशु व बाल रोग: बच्चों का पेरासिटामोल पीडियाट्रिक ओरल सस्पेंशन, मोंटेलुकास्ट और लेवोसेटिरिजिन एंटी-एलर्जी सिरप, सैफोडॉक्सिम ओरल सस्पेंशन।

  • दर्द निवारक व आर्थराइटिस: एसिक्लोफेनाक-पेरासिटामोल और सेराटियोपेप्टिडेस टैबलेट्स।

  • डायबिटीज व एसिडिटी: सिटाग्लिप्टिन फॉस्फेट एंड मेटफॉर्मिन, विल्डाग्लिप्टिन, राबेप्राजोल सोडियम इंजेक्शन और एसोमेप्राजोल मैग्नीशियम।

  • विटामिन व सप्लीमेंट्स: कैल्शियम कार्बोनेट विद विटामिन D3, जिंक-मैग्नीशियम-विटामिन K2 और मीकोबालामिन विद अल्फा लिपोइक एसिड कैप्सूल।

  • न्यूरो: प्रेगाबेलिन सस्टेंड रिलीज टैबलेट।

मोबाइल रिचार्ज पर TRAI का बड़ा फैसला: अब सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले सस्ते प्लान होंगे लॉन्च; बिना डेटा वाले यूजर्स को मिलेगी भारी राहत

हिमाचल में 2026 में अब तक फेल हुए नमूनों का आंकड़ा

  • जनवरी: 71 दवाएं

  • फरवरी: 73 दवाएं

  • मार्च: 76 दवाएं

  • अप्रैल: 31 दवाएं

  • मई: 43 दवाएं

  • जून: 46 दवाएं

  • जुलाई: 83 दवाएं

  • अगस्त: 64 दवाएं

“गुणवत्ता जांच में फेल नमूनों से संबंधित कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए हैं। नियमों के तहत संबंधित बैच के पूरे स्टॉक की बिक्री और वितरण पर तत्काल रोक लगा दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

डॉ. मनीष कपूर, राज्य औषधि नियंत्रक (हिमाचल प्रदेश)

रेलवे कर्मचारियों के लिए नए पेंशन नियम  : सेवा के दौरान मौत या दिव्यांगता पर 100% तक मिलेगी पेंशन, 10 लाख से अधिक कर्मियों को सीधा लाभ

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version