Author: Faizan Ashraf
कुत्ते के नाम वाले प्रश्न में राम का विकल्प शामिल करने का मामला : जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका को किया निलंबित, जांच जारी राज्य शासन ने जल जीवन मिशन के कार्यों में गति लाने और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। इसके तहत राज्य कार्यालय, जल जीवन मिशन मुख्यालय और मैदानी कार्यालयों में पदस्थ 34 अधिकारियों के तबादले और दायित्वों में परिवर्तन के आदेश जारी किए गए…
रायपुर 10 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 14 नवम्बर 2025 से प्रारंभ हुआ छत्तीसगढ़ का धान खरीदी महाअभियान पारदर्शिता, गति और किसान-हितैषी व्यवस्था का उदाहरण बनता जा रहा है। प्रदेश में अब तक 16.95 लाख पंजीकृत किसानों से 93.12 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।किसानों को उनके पसीने की पूरी कीमत समय पर मिल सके, इसके लिए शासन द्वारा समर्थन मूल्य के तहत अब तक लगभग 20 हजार 753 करोड़ रुपये का भुगतान सीधे किसानों के खातों में किया जा चुका है। यह न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति दे रहा है,…
रायपुर। चौथी कक्षा की अर्धवार्षिक परीक्षा में कुत्ते के नाम से जुड़े प्रश्न में प्रभु श्री राम का नाम विकल्प के रूप में शामिल किए जाने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। यह मामला शिक्षा सत्र 2025–26 की कक्षा चौथी की अंग्रेजी प्रश्नपत्र से जुड़ा है, जिसे गंभीर लापरवाही और अनुचित मानते हुए विभागीय कार्रवाई की गई है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रश्नपत्र में पूछा गया था कि मोना के कुत्ते का नाम क्या है, जिसके उत्तर विकल्पों में शेर के साथ राम नाम का विकल्प भी शामिल था। विभाग…
रायपुर 10 जनवरी 2026। महासमुंद के बाद गरियाबंद जिले में चौथी कक्षा की तिमाही परीक्षा में कुत्ते के नाम से जुड़े प्रश्न में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का नाम विकल्प के रूप में शामिल किए जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने इसे सनातन विरोधी षड्यंत्र करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि धर्म और हिंदुत्व के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा का राम द्रोही चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ है। करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक प्रभु…
रायपुर/10 जनवरी 2026। जशपुर में जिला परिवहन अधिकारी के घर हुई 5 करोड़ की चोरी की जांच करने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार के आरटीओ के पास 5 करोड़ का सोना और नगदी कहां से आया? जशपुर में जिला परिवहन अधिकारी के घर हुई चोरी में उसके भतीजी की गिरफ्तारी होती है और भतीजी के द्वारा 5 करोड़ रुपए की कीमत का सोना जिसमें सोना की ईंट और बिस्किट ज्वेलरी और 15 लाख नगदी की चोरी की बात स्वीकारने के बाद राज्य सरकार को अब जिला परिवहन अधिकारी के…
रायपुर 10 जनवरी 2025/गुड गवर्नेंस कागजों पर नहीं, बल्कि जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव और अधिकारियों के काम-काज में दिखना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी नवा रायपुर में आयोजित मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025-26 कार्यक्रम को सम्बोधित करतेभुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025-26 में सुशासन एवं नवाचारों के लिए 5 विभागों एवं 5 जिलों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने ई-प्रगति पोर्टल का भी शुभारंभ किया, जिसके माध्यम से अब छत्तीसगढ़ के सभी विभागों के…
शून्य डिग्री पर मैनपाट जशपुर पिछले 15 दिनों से कायम ठंड की लय, किसी के लिए सुकून तो किसी के लिए परेशानी परीक्षा पर चर्चा अब एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं रह गया है बल्कि यह देश के शिक्षा परिदृश्य में एक व्यापक जन सहभागिता अभियान का रूप ले चुका है। हर वर्ष इसके दायरे में विस्तार हो रहा है और 2026 के आंकड़े इस बदलती सोच और बढ़ते भरोसे की स्पष्ट तस्वीर पेश करते हैं। वर्ष 2025 में परीक्षा पर चर्चा के तहत छात्रों शिक्षकों और अभिभावकों को मिलाकर कुल 3 करोड़ 56 लाख से अधिक पंजीकरण दर्ज किए गए…
अमिताभ जैन बने राज्य मुख्य सूचना आयुक्त उमेश कुमार अग्रवाल और डॉ शिरीष चंद्र मिश्रा को सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी जशपुर छत्तीसगढ़ का हिल स्टेशन मैनपाट और जशपुर इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। तापमान लगभग शून्य डिग्री तक पहुंच चुका है और साल 2025 -26 में बीते करीब पंद्रह दिनों से ठंड ने एक जैसी लय बना रखी है। सुबह और रात के समय कनकनी इतनी तेज है कि बिना ऊनी कपड़ों के बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।लोग दिन में भी आग तपा रहे है, सिर से टोपी मफलर और जैकेट रात में कम्बल रजाई…
नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत राज्य सूचना आयोग में महत्वपूर्ण नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल के अनुमोदन से जारी अधिसूचना के अनुसार श्री अमिताभ जैन को छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावशील होगी। इसके साथ ही एक अन्य आदेश में राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के पद पर दो नियुक्तियां की गई हैं। श्री उमेश कुमार अग्रवाल और डॉ शिरीष चंद्र मिश्रा को राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त…
रांची 09 जनवरी झारखंड के गंभीर किडनी रोगियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य में किडनी ट्रांसप्लांट की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रिम्स और राज हॉस्पिटल को किडनी प्रत्यारोपण का लाइसेंस देने पर सहमति बन गई है। मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम के तहत जल्द ही दोनों संस्थानों को औपचारिक रूप से लाइसेंस जारी किया जाएगा। इसके बाद झारखंड के मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह अहम निर्णय स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित परामर्शदात्री…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
