Author: Faizan Ashraf
ओडिशा के पुरी में समुद्र तट पर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दोस्त के साथ घूमने आई एक छात्रा के साथ बीच पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। क्या है मामला जानकारी के अनुसार छात्रा अपने दोस्त के साथ पुरी के समुद्र तट पर घूमने आई थी। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और छात्रा के साथ दरिंदगी की। घटना के बाद पीड़िता और उसका साथी तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की कार्रवाई शिकायत मिलते ही पुरी पुलिस ने दबिश…
मध्यप्रदेश के इंदौर में सोमवार शाम एयरपोर्ट रोड पर हुए दिल दहला देने वाले हादसे ने पूरे शहर को हिला दिया। तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने करीब एक किलोमीटर तक लोगों और वाहनों को रौंद डाला। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि मृतकों की संख्या पांच से सात तक हो सकती है। दर्जनों लोग घायल हैं जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे का मंजर: एक किलोमीटर तक लोगों को घसीटता रहा ट्रक प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक (नंबर MP09 ZP 4069) खाली था…
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों को बड़ी राहत दी है। देर रात जारी सूचना में बोर्ड ने रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि एक दिन बढ़ा दी है। अब करदाता 16 सितंबर की रात 12 बजे तक अपना आयकर रिटर्न (आईटीआर) फाइल कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि अंतिम दिन यानी 15 सितंबर को ई-फाइलिंग पोर्टल पर भारी ट्रैफिक देखने को मिला। सात करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल हो चुके हैं और पोर्टल पर बढ़ते दबाव को देखते हुए ही समयसीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया। दरअसल, सीबीडीटी ने पहले ही 31…
रायपुर, 12 सितंबर 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश सरकार ने 6 नए फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों के निर्माण को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। प्रत्येक कॉलेज लगभग 14 करोड़ की लागत से तैयार होगा। इससे न केवल स्वास्थ्य शिक्षा मजबूत होगी बल्कि प्रदेश के युवाओं के लिए नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। नए महाविद्यालय मनेंद्रगढ़, जशपुर, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग और जगदलपुर जिलों में स्थापित होंगे। इनके निर्माण पर कुल 83 करोड़ 62 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कॉलेजों में आधुनिक भवन, प्रयोगशालाएं और…
रायपुर, 15 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ सरकार ने शहीद सैनिकों और वीरता अलंकरण प्राप्त जवानों के लिए अनुग्रह राशि में बड़ा इजाफा किया है। अब युद्ध तथा सैनिक कार्यवाही (बैटल कैजुअल्टी) में शहीद हुए सैनिकों की पत्नी अथवा आश्रितों को 20 लाख की जगह 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं परमवीर चक्र प्राप्त वीर जवानों को 40 लाख की जगह अब 1 करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे। यह महत्वपूर्ण निर्णय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में सम्पन्न 6वीं राज्य सैनिक समिति की बैठक में लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री…
जशपुर, 15 सितम्बर। शासन के निर्देशानुसार जशपुर जिले में 15 सितम्बर को स्कूली विद्यार्थियों के लिए भारतीय सेना भर्ती संबंधी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सेना में भर्ती प्रक्रिया से अवगत कराना और उन्हें भविष्य में रक्षा सेवाओं के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में हुआ। पहला कार्यक्रम जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी विकासखंड के लगभग 750 विद्यार्थी एवं 50 शिक्षक शामिल हुए। यहां सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से आए भारतीय सेना के अधिकारी रूबेश कुमार और हवलदार स्वर्ण…
जशपुर। थाना पत्थलगांव क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है जहां अस्पताल में इलाज के बहाने नर्स ने माता पिता से नवजात बच्ची को ले लिया और फर्जी दस्तावेजों पर एक दंपत्ति को गोद दे दिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपिया नर्स सहित गोद लेने वाले दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 13 सितम्बर 2025 को सामने आया जब प्रार्थी सुखदेव नाग निवासी कोडेकेला घरजियाबथान ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि उसकी दूसरी पत्नी दिलासो बाई ने 28 अगस्त 2025 को शासकीय अस्पताल पत्थलगांव में एक बच्ची को…
जशपुर। अघोरपीठ वामदेव नगर गम्हरिया आश्रम में 08 से 13 सितम्बर 2025 तक बाबा भगवान राम ट्रस्ट के तत्वावधान में छह दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 69 रोगियों को स्वास्थ्य लाभ मिला। सभी मरीजों का उपचार झारखंड से पधारे प्रसिद्ध वैद्य चन्द्रगुप्त साहू द्वारा किया गया। शिविर का शुभारंभ 8 सितम्बर को अपराह्न 12ः30 बजे ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री कृष्ण कुमार (टप्पू जी) ने परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के चित्र पर पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया। इस शिविर में मुख्य रूप से लकवा, कमर दर्द, घुटनों के दर्द, साइटिका एवं…
जौनपुर उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अयोध्या दर्शन के बाद काशी जा रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बस सीहीपुर के पास एक ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कैसे हुआ हादसा छत्तीसगढ़ से लगभग 50 श्रद्धालु एक निजी बस से उत्तर भारत के धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकले थे। अयोध्या दर्शन के बाद बस वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जा…
दिल्ली/रायपुर। करदाताओं के बीच इन दिनों आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की समय सीमा को लेकर भ्रम फैल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक फर्जी संदेश में दावा किया गया था कि आईटीआर भरने की आखिरी तारीख 30 सितंबर कर दी गई है। इस पर आयकर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर ही तय है। विभाग ने करदाताओं को आगाह किया है कि वे भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक घोषणाओं को ही मानें। साथ ही यह भी बताया गया है कि…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
