Author: Faizan Ashraf

धरमजयगढ़, 14 सितम्बर 2025/ विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया ने नगर पंचायत धरमजयगढ़ के सभी 15 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी वार्ड का पार्षद स्वतंत्र हो या किसी भी दल से जुड़ा हो, विधायक मद की राशि से वहां आवश्यकतानुसार रोड, नाली और लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विधायक श्री राठिया ने नगर में पटेल समाज, बंग समाज, सर्व यादव समाज, महाकुल समाज, सिख समाज और राठिया समाज के लिए सामुदायिक भवन हेतु भूमि प्रदान की है। साथ ही नगर के प्रमुख स्थानों…

Read More

रायपुर, 14 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती की अनुमति प्रदान की है। वित्त विभाग से मिली स्वीकृति के बाद अब 625 सहायक प्राध्यापक, 25 क्रीड़ा अधिकारी और 50 ग्रंथपाल की नियुक्ति होगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह निर्णय न केवल युवाओं के लिए रोजगार का नया अवसर है, बल्कि उच्च शिक्षा संस्थानों की गुणवत्ता को भी नई दिशा देगा। उन्होंने बताया कि सहायक प्राध्यापक पदों पर भर्ती से शिक्षण और शोध कार्यों में सुधार…

Read More

जशपुरनगर, 14 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कैंप कार्यालय से जशपुर जिले में सामुदायिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच ग्रामों में होम स्टे की शुरुआत की। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि होम स्टे नीति जिले के लिए रोजगार का नया द्वार खोलेगी। इससे न केवल पर्यटन को नई पहचान मिलेगी, बल्कि यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, आदिवासी परंपराओं, खान-पान और जीवनशैली को जानने-समझने का अवसर भी देश-विदेश के पर्यटकों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि देओबोरा, केरे, दनगरी, छिछली और घोघरा ग्रामों में…

Read More

जशपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह के 65वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार 13 सितम्बर को अघोरपीठ वामदेव नगर गम्हरिया आश्रम में सायं 7 बजे बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता आदरणीय श्री बी.एन. उपाध्याय ने की। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। प्रभात फेरी का आयोजन पूर्व वर्षों की भांति सुबह 5:30 बजे गम्हरिया आश्रम से प्रारंभ होगा। यह पैलेस रोड होते हुए सति चौरा पहुंचेगी, जहां ध्वाजोत्तोलन, पूजन और आरती के उपरांत प्रभात फेरी सोगड़ा आश्रम जाएगी। वहां भी पूजन-अर्चन, सफल योनि पाठ और प्रसाद वितरण होगा। इसके बाद नगर पालिका रोड से होते…

Read More

सक्ति जिले से इंसानियत को झकझोर कर रख देने वाली घटना सामने आई है. 45 वर्षीय आरोपी ने 8 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. मामले में शिकायत के बाद आरोपी दुजराम सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, मालखरौद थाना अंतर्गत छपोरा चौकी का यह पूरा मामला है. आरोपी दुजराम सोनवानी ने मासूम को घर में अकेले होने का फायदा उठाया और उसे बाजार घुमाने की बात कहकर अपने साथ ले गया. इसके बाद उसे अपने घर लेकर आया. जहां आरोपी ने नाबालिग को दुष्कर्म की वारदात को अंजाम…

Read More

भारत निर्वाचन आयोग ने सर्वोच्च न्यायालय को सूचित किया है कि उसने बिहार को छोड़कर देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को **मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के लिए प्रारंभिक तैयारियां शुरू करने संबंधी पत्र जारी किया है** आयोग ने स्पष्ट किया कि इस राष्ट्रव्यापी SIR के लिए **एक जून दो हजार छब्बीस को अर्हक तिथि निर्धारित की गई है** यह जानकारी चुनाव आयोग ने अश्विनी कुमार उपाध्याय द्वारा दायर जनहित याचिका के जवाब में दाखिल शपथपत्र में दी है याचिका में मांग की गई थी कि देश भर में…

Read More

विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारत की बेटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने पोलैंड की जूलिया को मात दी और स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। इससे पहले सेमीफाइनल में उन्होंने वेनेजुएला की कैरोलिना अल्काला को 5-0 से परास्त किया था। महिला वर्ग में यह जीत भारतीय मुक्केबाजी के लिए गर्व का क्षण लेकर आई, वहीं पुरुष वर्ग के लिए निराशा भरा परिणाम सामने आया। 12 वर्षों में पहली बार भारतीय पुरुष मुक्केबाज बिना किसी पदक के लौटेंगे। जदुमणि सिंह से उम्मीदें थीं, लेकिन उन्हें गत विश्व चैंपियन…

Read More

देश में पहली बार काशी से छह प्रमुख मंदिरों में निशुल्क ऑनलाइन पूजन की शुरुआत हो रही है श्रद्धालु अब घर बैठे देश के किसी भी कोने से काशी के प्रसिद्ध मंदिरों में पूजन करा सकेंगे यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क होगी इस अभिनव पहल की शुरुआत काशी के बड़ी शीतला मंदिर के महंत परिवार द्वारा की जा रही है महंत पंडित शिवप्रसाद पांडेय लिंगिया महाराज की प्रेरणा से उनके पुत्र पंडित अवशेष पांडेय कल्लू महाराज ने इस सेवा का शुभारंभ किया है पहली बार यह सेवा चौदह सितंबर को जीवित्पुत्रिका व्रत के अवसर पर मां संतान लक्ष्मी के…

Read More

Jitiya Vrat 2025 आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर माताएं संतान की दीर्घायु सुख समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना से जीवित्पुत्रिका व्रत कर रही हैं जितिया माता की पूजा और जीमूतवाहन की आरती के बिना यह व्रत अधूरा माना जाता है यह व्रत मातृशक्ति की गहन आस्था त्याग और अटूट संकल्प का प्रतीक माना जाता है इसे जितिया पर्व भी कहा जाता है इस व्रत में माताएं अपने पुत्र की लंबी उम्र सुख समृद्धि और रक्षा के लिए निर्जला उपवास रखती हैं इस वर्ष यह पर्व रविवार चौदह सितंबर दो हजार पच्चीस को मनाया जा रहा…

Read More

बस्ती। प्रद्युमन सिंह चैरिटेबल एंड एनवायरमेंटल ट्रस्ट द्वारा संचालित रेडियो ओमनी 90 एफ.एम. व स्मार्ट संस्था नई दिल्ली के संयुक्त सहयोग से गांव समसपुर में सेहत सही लाभ कई के तहत नैरोकास्टिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्टेशन डायरेक्टर वीर प्रताप सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम पोषण माह के तहत मनाया जा रहा है। जिसमें गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषण से जुड़ी हुई जानकारी दी गई साथ ही रेडियो कार्यक्रम सुनाया गया। रेडियो ओमनी की इस पहल पर कर्मा देवी ग्रुप के चेयरमैन रिटायर्ड (आई.ए.एस.) ओ. एन सिंह व कार्यकारी निदेशक अंशु सिंह गौतम ने प्रसंता व्यक्त…

Read More