Author: Faizan Ashraf

नई दिल्ली। 3 सितंबर 2025 को हुई जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में टैक्स ढांचे में ऐतिहासिक बदलाव किए गए। अब 12% और 28% के स्लैब खत्म कर दिए गए हैं। इसके बाद अधिकांश वस्तुएं 5% और 18% स्लैब में आ गई हैं, जबकि आवश्यक वस्तुएं 0% और विलासिता व हानिकारक वस्तुएं 40% टैक्स स्लैब में रखी गई हैं। यह नया ढांचा 22 सितंबर 2025 से लागू होगा। उपभोक्ताओं को बड़ा फायदा इस फैसले से आम आदमी और मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी। रोजमर्रा की वस्तुएं, खाद्य सामग्री, कपड़े, दवाएं, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन, होटल और स्वास्थ्य सेवाएं सस्ती हो जाएंगी।…

Read More

रायपुर/ 04 सितंबर 2025। मितानिनों के आंदोलन पर सरकार की बर्बरता की निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकार ने हर वर्ग के साथ वादाखिलाफी किया है। एनजीओ के तहत कार्यरत मितानिन बहनों का भविष्य सरकार की दुर्भावना के चलते अधर में हैं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नियुक्ति देने का वादा किया था लेकिन न एनजीओ का कार्यकाल बढ़ाया न ही, नियुक्ति दी, कई महीनों से वेतन भी नहीं मिल पा रहा है। पंचायत सचिव, पटवारी, तहसीलदार, विद्या मितान, अतिथि शिक्षक, एनएचएम कर्मचारी, शिक्षक, सफाई कर्मचारी, रसोइयों,…

Read More

रायपुर, 04 सितंबर 2025/ एनआईटी रायपुर फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एफआईई) को चौथे भारत उद्यमिता शिखर सम्मेलन में राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन 13 सितंबर को नई दिल्ली के संसद मार्ग स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में होगा। भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में एनआईटी रायपुर-एफआईई के उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। संस्था को यह सम्मान राज्य में 35 से आधिक नये स्आर्टअप्स को मार्गदर्शन और उन्हें उत्कृष्ट तकनीकी सहयोग के लिए मिलेगा। भारत उद्यमिता शिखर सम्मेलन का आयोजन भारतीय उद्यमी संघ (ईएआई) और एंटरप्राइजिंग जोन-ईजेड द्वारा किया जा रहा है,…

Read More

“ हादसे पर सरकार की अनदेखी, कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तारी भाजपा की तानाशाही का प्रमाण” कुनकुरी। ग्राम जुरुडांड में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान हुए भीषण हादसे पर गहरी पीड़ा और संवेदना व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक यू. डी. मिंज ने कहा कि यह घटना पुलिस और प्रशासन की सीधी लापरवाही का परिणाम है। चार लोगों की मौत और 29 से अधिक लोग घायल हुए, लेकिन सरकार और जिला प्रशासन की संवेदनहीनता ने पूरे इलाके को और आहत कर दिया। यू. डी. मिंज ने कहा –“इतने बड़े धार्मिक आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था नहीं करना प्रशासन की गंभीर विफलता है। हादसे…

Read More

  पटना, 04 सितंबर 2025। पटना-गया-डोभी फोरलेन पर बुधवार की देर रात परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुइया मोड़ के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच कारोबारियों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और सभी शव वाहन में ही फंस गए। मृतकों की पहचान हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान इस प्रकार हुई – राजेश कुमार (निवासी कुर्जी) संजय कुमार सिन्हा (पटेलनगर) कमल किशोर प्रकाश चौरसिया सुनील कुमार सभी मृतक कीटनाशक और कृषि उत्पादों के कारोबारी बताए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ने पीछे से चलते ट्रक में…

Read More

नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्से इस समय मूसलाधार बारिश की चपेट में हैं। उत्तर भारत से लेकर पहाड़ी राज्यों तक बाढ़ और भूस्खलन ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भूस्खलन से कई सड़कें बंद हो गईं और दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। सेना और एनडीआरएफ राहत-बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। दिल्ली में 400+ उड़ानें रद्द, यमुना का जलस्तर बढ़ा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हालात बिगड़ गए हैं। भारी बारिश और यमुना नदी के उफान से निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। बुधवार दोपहर पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 207 मीटर…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) के सार्वजनिक अवकाश की तिथि में बदलाव किया है। पहले यह अवकाश 6 सितंबर 2025 (शनिवार) को निर्धारित किया गया था, लेकिन अब इसे बदलकर 5 सितंबर 2025 (शुक्रवार) कर दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। ये भी पढ़े Chhattisgarh : कहीं पकौड़े बेचकर तो कहीं लोकनृत्य कर NHM कर्मचारियों का 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन 17वें दिन भी रहा जारी विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 6 सितंबर को घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश को निरस्त कर दिया गया है। अब…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जंगलों से सटे सैकड़ों गांवों में लोग हर दिन हाथियों के हमले की दहशत के साए में जीते हैं। कभी फसलें रौंदी जाती हैं, कभी घर टूटते हैं, तो कई बार मासूमों की जान तक चली जाती है। वनों का सिकुड़ना और हाथियों के पारंपरिक प्रवास मार्गों का बाधित होना इस संघर्ष की सबसे बड़ी वजह बन चुकी है। अब इसी जटिल समस्या से निपटने के लिए एनआईटी रायपुर ने एक फुली ऑटोमेटेड चेतावनी प्रणाली और मोबाइल ऐप विकसित करने की पहल की है, जो जंगल और गांव के बीच खड़ी हो रही इस दीवार को तोड़ने…

Read More

 रायपुर। हिंदू पंचांग के अनुसार, पितृ पक्ष या श्राद्ध पक्ष की शुरुआत इस वर्ष 7 सितंबर 2025 से होगी और इसका समापन 21 सितंबर 2025 को होगा। यह पावन अवधि पूर्वजों को श्रद्धा अर्पित करने, तर्पण, पिंडदान और दान-पुण्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। मान्यता है कि इस दौरान पितर पृथ्वी पर आते हैं और अपने वंशजों को आशीर्वाद देकर प्रसन्न होते हैं। ये भी पढ़े छत्तीसगढ़ में मानव–हाथी संघर्ष रोकने की ओर बड़ा कदम: एनआईटी रायपुर बना रहा हाईटेक सिस्टम, ऐप से मिलेगा लाइव अलर्ट हालांकि इस बार पितृ पक्ष की शुरुआत को लेकर लोगों में थोड़ी भ्रम…

Read More

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के दो शिक्षकों को देश के सर्वोच्च शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा, वहीं प्रदेशभर से 64 शिक्षकों को राज्यपाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए जिन शिक्षकों का चयन हुआ है, उनमें कोरबा जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा के संतोष कुमार चौरसिया और दुर्ग जिले के शासकीय माध्यमिक शाला, हनोदा की डॉ. प्रज्ञा सिंह शामिल हैं। दोनों शिक्षक अपनी नवाचारी और प्रभावशाली शिक्षण कार्यशैली के लिए 5 सितंबर 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

Read More